Oil Is Best To Deep Fry:इस मौसम में मछली खाना ज्यादा पसंद की जाती है, क्योंकि यह हमारी बॉडी को गर्म रखने का काम करती है। इसलिए लोग इसे कई तरह से बनाना पसंद करते हैं। मछली बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं जैसे- फ्राई करना, पकाना आदि। मगर कहा जाता है कि मछली फ्राई करने के बाद बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
यह मछली बनाने का न सिर्फ आसान तरीका है, बस हमें फ्राई करते वक्त कई बातों का ध्यान रखना होगा। इस दौरान तेल की छींटे पड़ना या तेल सही तरह से गर्म करना जैसी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही, मछली तो स्वादिष्ट बनाने के लिए जरूरी है सही तेल का इस्तेमाल करना। बाजार में कई प्रकार के तेल मौजूद हैं जैसे सरसों का तेल, नारियल का तेल, जैतून का तेल आदि।
मगर मछली फ्राई के लिए सबसे अच्छा तेल कौन-सा है? अगर आप भी इसका जवाब ढूंढ रहे हैं तो हमारे लेख आपकी मदद कर सकता है।
मछली तलने के लिए सबसे अच्छा तेल कैसे सेलेक्ट करें?
अगर आप फिश फ्राई को स्वादिष्ट और क्रंची बनाना चाहते हैं, तो तलने के लिए सबसे अच्छा तेल सेलेक्ट करना जरूरी है। कुकिंग रूल्स के हिसाब से किसी भी चीज को फ्राई करने के लिए जरूरी है तेल का टेंप्रेचर 350°F से लेकर 375° के बीच हो।
हालांकि, यह तेल की बनावट पर भी निर्भर करता है, क्योंकि कुछ तेल को तेज आंच पर पकाना जरूरी होता है। ऐसे ही कई पॉइंट होते हैं, जिनका ध्यान रखा जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-खाना पकाने के लिए ये हैं बेहतरीन ऑयल, हेल्थ से नहीं करना पड़ेगा कोई समझौता
स्मोक पॉइंट पर दें ध्यान
मछली तलने के लिए तेल चुनते वक्त स्मोक पॉइंट पर ध्यान दें। अगर तेल में हाई स्मोक पॉइंट नहीं है, तो समझ ले यह मछली फ्राई करते वक्त इसे गीला और चिकना बना सकता है। जब आप तेल को उसके स्मोक पॉइंट से पहले पकाते हैं, तो इसका स्वाद जला हुआ और तीखा हो सकता है, जिससे मछली में भी यह स्वाद आ जाएगा।
बता दें स्मोक पॉइंट सभी तेल का होता है, लेकिन कुछ भी फ्राई करने के लिए हमें जरूरत होती है सही स्मोक पॉइंट की। ऐसा इसलिए क्योंकि जब तक हम मछली फ्राई करते हैं, तेल पकता ही रहता है। अगर इसका स्मोक पॉइंट सही नहीं होगा, तो तेल जल जाएगा और बदबूदार हो जाएगा।
स्वाद पर दें ध्यान
मछली तलने के लिए कैनोला, वनस्पति और कुसुम तेल का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा है। वैसे मूंगफली के तेल का भी हाई स्मोक होता है, तो फ्राई करने के लिए एकदम सही है। मगर यह मछली का स्वाद बदल सकता है, अगर आपको मूंगफली का स्वाद पसंद नहीं तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
वहीं, जब जैतून के तेल की बात आती है, तो यह तेल लाइट होता है और इसमें मछली फ्राई करना हेल्थ के लिए भी अच्छा रहेगा। लेकिन अगर आपको डीप फ्राई करना है, तो बेहतर है कि आप सरसों का तेल या घी का इस्तेमाल करें। जिससे मछली ज्यादा क्रिस्पी होगी और स्वाद भी अच्छा आएगा।
मछली फ्राई करने के लिए तेल के प्रकार
नारियल का तेल
नारियल का तेल केरल और कर्नाटक जैसे दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए अच्छा माना जाता है है। अगर आप मछली में हल्का स्वाद चाहते हैं, तो नारियल का तेल एक अच्छा ऑप्शन है। इससे मछली बहुत ही क्रिस्पी फ्राई होती है, लेकिन ध्यान रहे इसका स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता। साथ ही, इस मौसम में यह जम भी जाता है। अगर आप इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कोशिश करें मछली को हाथों-हाथ खा लें।
जैतून का तेल
जैतून का तेल वो लोग इस्तेमाल करते हैं, जो हेल्थ को लेकर थोड़े सीरियस होते हैं। अगर आप चाहें तो जैतून का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे मछली में हल्का-फुल्का स्वाद आएगा। हालांकि, यह डीप फ्राई के लिए बेस्ट नहीं है, लेकिन मछली को ग्रिल्ड या हल्का फ्राई किया जा सकता है। बता दें जैतून का तेल थोड़ा महंगा होता है, इसलिए बेहतर होगा कि इसका कम इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें-विदेश में रहकर उठाएं देसी फिश फ्राई का लुत्फ, ये रहे आसान ट्रिक्स
सरसों का तेल
सबसे बेहतर ऑप्शन सरसों का तेल है। इसका इस्तेमाल बंगाली और ओडिशा जैसे क्षेत्रों में किया जाता है। वहां के लोग मछली फ्राई करने के लिए भी सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं। अब तो हमारे यहां भी सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाने लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मछली फ्राई करने का सबसे पारंपरिक तरीका है, जिससे यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
मछली फ्राई करने के लिए कौन-सा तेल रहेगा बेस्ट?
- अगर आप तीखा और मसालेदार स्वाद चाहते हैं, तो सरसों का तेल चुनें। हल्का और मीठा स्वाद पसंद हो, तो नारियल का तेल सही रहेगा।
- अगर बजट एक मसला है, तो सूरजमुखी या सोयाबीन का तेल इस्तेमाल करें।
- जैतून का तेल, नारियल का तेल और कैनोला तेल हेल्थ के हिसाब से अच्छे रहते हैं, अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- वहीं, डीप फ्राई के लिए सरसों, कैनोला या सूरजमुखी का तेल बेस्ट हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों