खाना बनाने के लिए कई तरह के ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग जैतून का तेल, नारियल का तेल या सरसों का तेल, जिन्हें काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है, खासकर स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से। ये तेल पौष्टिक होते हैं और स्वाद के साथ-साथ शरीर के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
मगर क्या आपको पता है कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खाने में पाम ऑयल भी डालते हैं, क्योंकि यह तेल चीजों को कुरकुरा और स्वाद को भी बनाए रखने का काम करता है। पाम ऑयल में उच्च तापमान पर स्थिरता होती है, जिससे यह तली हुई चीजों में बहुत अच्छे से काम करता है, खासकर समोसा, पकोड़ी या भुजिया जैसी चीजों में।
इसका हल्का स्वाद भी खाने में कोई गड़बड़ी नहीं करता और यह बाकी सामग्री के स्वाद को अच्छे से निखारता है। इसका उपयोग सूप, करी, और अन्य व्यंजनों में भी किया जा सकता है, क्योंकि यह तेल खाने के स्वाद और बनावट को बेहतरीन बनाता है। आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, बस इसके लिए आपको इस्तेमाल करने के टिप्स पता होना चाहिए।
कैसा होता है पाम ऑयल?
पाम ऑयल एक तरह का वनस्पति तेल है, जो पाम के पेड़ के फल से प्राप्त होता है। यह तेल दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले तेल में से एक है। खासकर बेकिंग और खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कायदे से यह दो तरह के होते हैं, जिसे रेड पाम और कर्नल पाम का इस्तेमाल किया जाता है।
रेड पाम ऑयल पाम के फल के गूदे से प्राप्त होता है और इसका गहरा लाल रंग होता है। इसमें प्राकृतिक रूप से प्रोटीन और विटामिन E जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं, कर्नल ऑयल पाम के बीज से प्राप्त होता है और हल्का रंग और हल्की खुशबू वाला होता है। इसका इस्तेमाल खाना पकाने, बेकिंग और स्नैक्स बनाने में किया जाता है।
पाम ऑयल का इस्तेमाल कैसे करें?
इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसके हल्के स्वाद और स्थिरता की वजह से यह तेल बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल किया जाने लगा है। खासकर तली हुई चीजों, भूनने और बेकिंग के लिए। अगर आप भी इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो बस आपको हमारा बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
तलने के लिए पाम ऑयल का इस्तेमाल
पाम ऑयल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल तलने में होता है, क्योंकि यह तेल जल्दी नहीं जलता। इसलिए इसे समोसा, पकौड़ी, चिप्स, और अन्य तली हुई चीजों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, यह खाने को कुरकुरा और स्वादिष्ट बना देता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
- पाम ऑयल को कड़ाही में डालें और हल्की आंच पर गर्म होने दें।
- जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें अपनी पसंदीदा तली हुई सामग्री डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए।
भूनने के लिए करें पाम ऑयल का इस्तेमाल
पाम ऑयल को भूनने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह भूनते वक्त दूसरे तेल की तरह जल्दी जलता नहीं है और खाने को बेहतरीन स्वाद देता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
- पाम ऑयल को पैन में डालें और उसे हल्की आंच पर गर्म होने दें।
- इसमें अपने मसाले, प्याज, लहसुन या दूसरे सामग्री डालकर अच्छे से भूनें।
करी और सूप में पाम ऑयल का इस्तेमाल
पाम ऑयल का हल्का स्वाद इसे करी और सूप जैसे व्यंजनों में उपयोग के लिए सही है। आप इसे अपनी करी या सूप के बेस को बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें?
- सबसे पहले एक कड़ाही में पाम तेल को डालें और उसमें मसाले, सब्जियां या मांस डालकर भूनें।
- फिर अपने पसंदीदा दाल या सूप में डालकर पकने दें।
बेकिंग में पाम ऑयल का इस्तेमाल
पाम ऑयल का बेकिंग में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह तेल बेक किए गए उत्पादों को नमी बनाए रखने में मदद करता है और स्वाद में हल्कापन लाता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
पाम ऑयल का उपयोग केक, कुकीज, ब्रेड या दूसरे बेकिंग व्यंजनों में किया जा सकता है।
इसे मक्खन या अन्य तेल की जगह बेकिंग सामग्री में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
कहां मिलता है पाम ऑयल?
पाम ऑयल आमतौर पर बड़े सुपरमार्केट्स, ग्रोसरी स्टोर और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर मिलता है। आप इसे रसोई में इस्तेमाल करने के लिए ब्रांड में पा सकते हैं।
भारत में, पाम ऑयल तेल कंपनियों द्वारा पैक साइज में बेचा जाता है। अगर आप ऑनलाइन खरीदारी करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन वेबसाइट्स पर आसानी से खरीद सकते हैं।
इसके अलावा, आप पाम तेल को शीशे के जार में स्टोर करें। आप अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ साझा कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों