शाम का समय हो तो अक्सर कुछ हल्का-फुल्का खाने की इच्छा कर ही जाती है। इस दौरान हम कई तरह के स्नैक्स खाते हैं और उन स्नैक्स का टेस्ट और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए सॉस का इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में पैकेजिंग में मिलने वाली सॉस को खरीदना और उनका इस्तेमाल करना यकीनन बेहद सुविधाजनक तरीका है। लेकिन हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि पैकेट में मिलने वाली इन सॉस का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है।
इनमें कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स, एडिटिव्स, सोडियम और शुगर का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपको समय के साथ काफी नुकसान पहुंचाते हैं। अधिकतर लोगों की यह शिकायत होती है कि सॉस के बिना उन्हें स्नैक्स खाना अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में आप रेडीमेड सॉस की जगह कुछ हेल्दी डिप्स का ऑप्शन चुनें। चूंकि आप इन्हें घर पर बनाते हैं तो आप अपने टेस्ट के अनुसार इन्हें एडजस्ट कर सकते हैं। इस तरह आपको अपने स्वाद के साथ भी किसी तरह का समझौता नहीं करना पड़ेगा और आपकी सेहत पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही हेल्दी डिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रेडीमेड सॉस की जगह आसानी से खाया जा सकता है।
बनाएं चुकंदर डिप (Beetroot Dip)
स्नैक्स के साथ चुकंदर डिप आपके खाने के टेस्ट को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाता है। चुकंदर डिप एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर है और यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। चुकंदर डिप को भुने या उबले हुए चुकंदर को क्रीमी ग्रीक योगर्ट दही, लहसुन, नींबू के रस और थोड़े से जैतून के तेल की मदद से तैयार किया जाताहै। इसका स्वाद काफी अलग होता है और आप क्रिस्पी वेजिटेबल्स से लेकर तरह-तरह के स्नैक्स के साथ इसे सर्व कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- एक नहीं बल्कि 3 तरह से बनाएं होममेड सॉस, चटनी की नहीं पड़ेगी जरूरत
गाजर और लहसुन हम्मस (Carrot and Garlic Hummus)
स्नैक्स के साथ डिप के रूप में हम्मस भी सर्व किया जा सकता है। आप इसे बेहद ही आसानी से खुद घर पर बना सकते हैं। हम्मस को एक डिफरेंट टेस्ट देने के लिए गाजर और लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हम्मस में आपको चने, गाजर, लहसुन, ताहिनी, नींबू का रस और जीरा, धनिया, नमक और काली मिर्च का बेहतरीन स्वाद चखने का मौका मिलेगा। स्वाद से भरपूर हम्मस आवश्यक फाइबर, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर है, इसलिए आपको अपनी सेहत को लेकर चिंता करने की कोई चिंता नहीं है।
ग्रीक योगर्ट डिप (Greek yogurt dip)
आप अपने स्नैक्स के साथ ग्रीक योगर्ट से बने डिप को भी सर्व कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन कंटेंट भी पाया जाता है, जो आपको अधिक फिलिंग अहसास देता है। अगर आप टेस्टी तरीके से अपना ख्याल रखना चाहते हैं तो इस डिप को स्नैक्स के साथ खाएं। इसे बनाने के लिए आपको ग्रीक योगर्ट के अलावा लहसुन पाउडर, प्याज पाउडर, सूखा डिल, सूखा पार्सले और नमक की जरूरत होगी। बस सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें और आपकी हेल्दी व टेस्टी डिप बनकर तैयार है।
एवोकाडो हम्मस (Avacado Hummus)
आप स्नैक्स के साथ रेडीमेड सॉस की जगह एवोकाडो हम्मस भी सर्व कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन पाया जाता है। इसे पके हुए एवोकाडो, छोले, लहसुन, ताहिनी, जैतून का तेल और नींबू के रस से बनाया गया है। आप इसे और भी अधिक टेस्टी बनाने के लिए इसके ऊपर कुछ ताजा धनिया की पत्तियां भी डाल सकते हैं और अपने स्नैकिंग के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-बिना तेल के झटपट तैयार करें पोहा वड़ा, यह रही आसान रेसिपी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों