फ्रोजन सब्जियों के इस्तेमाल का चलन इन दिनों काफी बढ़ गया है। जब सब्जियों को फ्रोजन रूप में रखा जाता है तो ऐसे में ना केवल उनकी शेल्फ लाइफ कई गुना बढ़ती है, बल्कि इस तरह आप बिना मौसम में भी तरह-तरह की सब्जियों का स्वाद ले सकते हैं। साथ ही साथ, इससे आपके पैसों की भी काफी हद तक बचत होती है। यह सच है कि फ्रोजन सब्जियों का इस्तेमाल करना कई मायनों में बेहद ही लाभदायक है। लेकिन इसका असली स्वाद आप तभी ले सकते हैं, जब इन्हें सही तरह से इस्तेमाल किया जाए।
अक्सर यह देखने में आता है कि लोग फ्रोजन सब्जियों को भी फ्रेश वेजिटेबल्स की तरह ही इस्तेमाल करते हैं। जबकि इन्हें एक अलग तरह से पकाया जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको फ्रोजन वेजिटेबल्स को कुछ करते समय ध्यान में रखना चाहिए-
अलग-अलग सब्जियों के पकाने का समय और तरीका अलग-अलग हो सकता है, इसलिए जब भी आप फ्रोजन वेजिटेबल खरीदकर उसे कुक करती हैं तो पहले पैकेजिंग पर दिए गए लेबल को पढ़ना जरूरी है। लेबल को पढ़कर आपको यह अंदाजा हो जाएगा कि आपको उसके कितनी देर तक कुक करना है। इसके अलावा, फ्रोजन वेजिटेबल को पहले रूम टेंपरेचर पर लाना जरूरी है या नहीं।
इसे भी पढ़ेंः फ्रोजन सब्जियों को इस्तेमाल करते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां
जब आप फ्रोजन वेजिटेबल्स को पकाती हैं तो उसे ओवरकुक करने से बचें। अक्सर लोग यह गलती कर बैठते हैं। ध्यान रखें कि फ्रोजन वेजिटेबल्स को फ्रीज करने से पहले ब्लॉन्च किया जाता है, इसलिए वे आंशिक रूप से पकती हैं। ज्यादा पकाने से फ्रोजन वेजिटेबल्स का स्वाद, टेक्सचर और न्यूट्रिएंट्स को नुकसान हो सकता है। सबसे अच्छा तरीका होता है कि आप पैकेजिंग पर लिखे गए समय के अनुसार ही उसे पकाएं। साथ ही साथ, एक कांटे की मदद से उसे बीच-बीच में चेक अवश्य करते रहें।
अमूमन खाना पकाते समय हम उसे उबालकर ही पकाते हैं। लेकिन फ्रोजन वेजिटेबल्स पहले से ही कुछ हद तक पकी हुई होती हैं, इसलिए जब आप उन्हें कुक कर रही हैं तो ऐसे में अलग-अलग कुकिंग के तरीके अपनाकर अपने टेस्ट बड को भी ट्रीट दे सकती हैं। आप केवल उबालने की तकनीक तक ही खुद को सीमित ना रखें। इसके अलावा, आप रोस्टिंग, सॉटे करना, स्टीमिंग आदि तरीकों से भी फ्रोजन वेजिटेबल के टेक्सचर और टेस्ट को एन्हॉन्स कर सकती हैं।
फ्रोजन वेजिटेबल्स को कुक करना ही नहीं, बल्कि बची हुई सब्जियों को ठीक ढंग से स्टोर करना भी आपको आना चाहिए। अगर आपने फ्रोजन वेजिटेबल को कुक किया और वह बच गई हैं तो पहले आप उन्हें रूम टेंपरेचर पर ठंडा होने दें। इसके बाद उन्हें रेफ्रिजरेटर में एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। उन्हें बाद में फिर से गरम किया जा सकता है और इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः सलाद के लिए खूबसूरत डिजाइन में ऐसे काटें फल और सब्जी
तो अब आप भी फ्रोजन वेजिटेबल्स को कुक करते समय इन टिप्स को फॉलो करें और सब्जियों का बेहतर स्वाद लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।