सर्दियों के कारण लगभग पूरा भारत ठिठुर रहा है। ठंड के मौसम में किसी-किसी जगह तापमान शून्य से भी नीचे रहता है। इस समय गर्म पानी से लेकर गर्म दूध, गर्म खाना आदि चीजें ही अच्छी लगती हैं। ठंड के मौसम में रसोई गैस का इस्तेमाल भी बहुत होता है। लेकिन, अक्सर आपने ध्यान दिया होगा कि गर्मी के मौसम तो नहीं पर ठंड के मौसम में सिलेंडर में गैस जम जाती है और लगता है कि गैस खत्म हो गई।
ऐसे में अगर आपको भी लगता है कि सर्दियों के मौसम में रसोई गैस बार-बार जम जाती है, तो इस परेशानी को हल करने के लिए हम आपको कुछ बेहतरीन किचन टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप इस समस्या को हल कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
गर्म पानी का करें इस्तेमाल
जी हां, ठंड के मौसम में सिलेंडर में गैस जमने की प्रकिया को खत्म करने के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले तीन से चार लीटर पानी को गर्म कर लीजिए और किसी बड़े से बर्तन में उलट दीजिए। बड़े से बर्तन में गर्म पानी को रखने के बाद सिलेंडर को उस पानी में रख दीजिए और फिर इस्तेमाल करना स्टार्ट कर दीजिए। इससे जमी हुई गैस मूल रूप में आ जाती है और सामान्य दिनों की तरह गैस जलने गलती है। आप पानी को ऊपर से भी डाल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों में जल्दी खत्म हो रही है रसोई गैस तो अपनाएं ये टिप्स
सिलेंडर व्हील का करें इस्तेमाल
अच्छा! अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि सिलेंडर सबसे अधिक किस वजह से जम जाती है, तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है? शायद, आपका जवाब हो कि धरती पर रखने की वजह से भी जम जाती होगी। जी हां, जमीन ठंड होने की वजह से भी सिलेंडर में गैस जम जाती है। ऐसे में आप सिलेंडर व्हील का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसे कई लोग सिलेंडर ट्राली के नाम से भी जानते हैं। इसका इस्तेमाल करने से फर्श पर सिलेंडर के दाग भी नहीं लगते हैं।
बोरी का करें उपयोग
जी हां, अगर बार-बार सर्दियों के मौसम में गैस जम जाती है, तो आप बोरी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप प्लास्टिक की बोरी का उपयोग न करके जूट की बोरी का उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप एक से दो बोरी को अच्छे से फैला दीजिए और इसके उपर सिलेंडर को रख दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जूट सिलेंडर को गर्म रखने में मदद करती है। एक से दो बोरो को आप सिलेंडर में लपेट भी सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:सेब पर की गई वैक्स कोटिंग की पहचान आप भी कर सकती हैं, जानिए कैसे
धूप में रखें
अगर बार-बार गैस जम जाती है, तो इस परेशानी को दूर करने के लिए आप सिलेंडर को कुछ देर के लिए धूप में भी रख सकती हैं। इससे जमी हुई गैस सामान्य रूप में आ जाती है। अगर धूप नहीं निकल रहा तो आप कुछ देर के लिए लकड़ी जलाकर कुछ दूरी पर भी रख सकती हैं। हालांकि, इस उपाय के मुकबले ऊपर बताए गए टिप्स अधिक सुरक्षित है। इसलिए आग के आसपास रखने से बचें।(क्यों होते हैं गैस सिलेंडर के नीचे की ओर छेद?)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Iamge Credit:(@freepik)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों