herzindagi
kitchen sink drain

किचन सिंक में कभी नहीं फेंकनी चाहिए ये चीजें, ब्लॉक हो सकता है पाइप

<span style="color: #222222; font-family: Arial, Helvetica, sans-serif;">किचन सिंक में भूलकर भी इन चीजों को नहीं फेंकना चाहिए। इससे सिंक की पाइप में दरारे आ सकती हैं और नाली जाम हो सकती है।</span>
Editorial
Updated:- 2021-09-07, 18:24 IST

जब किचन का सिंक जाम हो जाए तो काफी परेशानी होती है। कई बार इससे बदबू भी आने लगती हैं। यही वजह है कि महिलाएं बर्तन धोने के बाद सिंक की सफाई अच्छी तरीके से करती हैं। किचन सिंक जाम होने के पीछे कई वजह हो सकते हैं। जिसमें सिंक की पाइप में कुछ फंस जाना या फिर पानी का फ्लो सही ना होना आदि शामिल हैं। इसलिए नियमित सिंक की सफाई करने के साथ-साथ पाइप को भी साफ करना बहुत जरूरी है।

वहीं बर्तन धोते वक्त खाने-पीने के अलावा कई ऐसी चीजें गलती से सिंक में चली जाती है। बाद में यहीं इकट्ठा होकर पाइप में अटक जाते हैं, जो बाद में सिंक को जाम कर देते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे चीजें होती हैं, जिन्हें भूलकर भी सिंक में नहीं फेंकनी चाहिए। इससे ना सिर्फ नाली पूरी जाम हो जाती हैं बल्कि पाइप भी खराब हो सकते हैं। तो चलिए इनके बारे में जानते हैं-

पेंट

paint

किचन के सिंक में पेंट कभी नहीं फेंकनी चाहिए। दरअसल पेंट पाइप में चिपक जाता है, जिसकी वजह से पाइप सख्त हो जाती हैं। बाद में पाइप में दरारे आने लगती हैं। अक्सर देखा गया है कि घर में बचे हुए पेंट को सिंक में गिरा दिया जाता हैं। पेंट के अलावा थिनर को भी किचन सिंक में नहीं फेंकनी चाहिए, क्योंकि यह एक एसिड है, जिससे पाइप खराब हो सकती हैं। इसके अलावा सिंक में बदबू भी आने लगेगी, जो पूरे किचन में फैल सकती है।

इसे भी पढ़ें:Easy Tips: चावल में लगने वाले कीड़ों से ऐसे पाएं छुटकारा

कॉफी ग्राउंड

coffee grounds

कॉफी पीना लोगों को काफी पसंद होता है, लेकिन इसे बनाने के बाद कुछ लोग बचे हुए कॉफी ग्राउंड को किचन सिंक में फेंक देते हैं। ऐसी गलती ना करें बल्कि इसे छन्नी से छानकर डस्टबीन में फेंके। दरअसल कॉफी ग्राउंड(कॉफी बीन्स का इस्तेमाल) पाइप में चिपक जाते हैं, जिसकी वजह पाइप में रुकावटे पैदा होती हैं। कॉफी ग्राउंड के अलावा चायपत्ती को भी किचन सिंक में ना फेंके। यह पाइप में इकट्ठा हो जाते हैं, जिसकी वजह से बाद में बदबू आनी शुरू हो जाती हैं।

पास्ता

pasta

बच्चे हो या फिर बड़े हर किसी का फेवरेट होता है पास्ता, लेकिन क्या आपको पता है यह पानी को सोक करता है। ऐसे में अगर आप इसे किचन सिंक में फेंकती हैं तो यह पानी को सोक कर लेता है, और कुछ देर में फुलना शुरू कर देता है। एक जगह इकट्ठा होने की वजह से यह पाइप में रुकावटे पैदा करता है, जिसकी वजह से नाली जाम होने लगती है। इसलिए पास्ता को हमेशा डस्टबीन में फेंके, सिंक में नहीं।

प्लास्टिक या फिर कॉटन बॉल

किचन सिंक में प्लास्टिक जाने पर काफी समस्या हो सकती है। दरअसल यह पाइप में जाने के बाद एक जगह अटक जाते हैं जिसे निकालने में काफी परेशानी होती है। कई बार इसकी वजह से पाइप को काटने की आवश्यकता भी पड़ जाता है। इसके अलावा अगर सिंक में कॉटन बॉल या फिर रूई फंस जाए तो यह भी काफी समस्या पैदा कर सकती है। इसलिए बर्तनों को साफ करने से पहले बचे हुए खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ अन्य चीजों को भी डस्टबीन में ही फेंके।

इसे भी पढ़ें:Kitchen Tips: मिलावटी चीनी का इस्तेमाल तो नहीं कर रही आप, ऐसे करें पहचान

अंडे का छिलका

eggshells

किचन सिंक में अंडे के छिलके या फिर फिश बोन्स को ना फेंके। कई बार मुर्गे की हड्डी या फिर फिश बोन्स पाइप में अटक जाते हैं, और पानी डालने के बाद भी नहीं निकलते। इसलिए जब भी आपके घर नॉनवेज बने तो इसकी हड्डियों को डस्बीन में ही फेंके। हड्डियों को अलावा आप अंडे के छिलके को भी किचन सिंक में फेंकने की गलती ना करें। दरअसल यह सिंक के ऊपरी हिस्से में अटक जाते हैं और लगातार पानी डालने के बाद भी नीचे नहीं जाते।

किचन सिंक या फिर पाइप में किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए इन बातों का खास ध्यान रखें। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।