herzindagi
finger bowl manners main

जानिए क्यों दिए जाते हैं रेस्टोरेंट्स में फिंगर बाउल?

क्या आपको मालूम है कि लोगों को इतना अधिक पसंद आने वाला फिंगर बाउल का रिवाज कहां का है और यह इंडिया तक कैसे पहुंचा? अगर नहीं तो यह आर्टिकल पढ़ें और अपनी जनरल नॉलेज बढ़ाएं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-08-06, 13:00 IST

रेस्टोरेंट्स में खाने के बाद हाथ धोने के लिए हर कस्टमर को फिंगर बाउल दिया जाता है। इस बाउल में हल्का गुनगुना पानी होता है और नींबू का एक टुकड़ा होता है। यह फिंगर बाउल हर किसी को पसंद आता है। इसलिए जिस रेस्टोरेंट्स में फिंगर बाउल सर्व नहीं किए जाते हैं वहां भी कई कस्टमर बोलकर स्पेशली मंगवाते हैं। जिसके कारण अब अधिकतर रेस्टोरेंट्स में फिंगर बाउल दिया जाता है। 

लेकिन क्या आपको मालूम है कि लोगों को इतना अधिक पसंद आने वाला फिंगर बाउल का रिवाज कहां का है और यह इंडिया तक कैसे पहुंचा? अगर नहीं तो यह आर्टिकल पढ़ें और अपनी जनरल नॉलेज बढ़ाएं। 

पुराने जमाने से है यह प्रथा

finger bowl manners inside

फिंगर बाउल पानी से भरा बाउल होता है। जिसमें नींबू का छोटा सा टुकड़ा होता है। नींबू का टुकड़ा अब डालना शुरू किया गया है। क्योंकि अब तक ऐसा कोई रिवाज सामने नहीं आया है जिसके तहत फिंगर बाउल में नींबू डालना जरूरी माना जाता हो। नींबू केवल हाथों से जर्म्स और ऑयलीनेस हटाने के लिए डाला जाता है। क्‍योंकि नींबू में एंटी बैक्‍टीरियल गुण होता है जो जर्म्स को खत्‍म करता है। नींबू से हाथ साफ करने से हाथों में से खाने की खुशबू भी खत्म हो जाती है। इसलिए अब फिंगर बाउल में नींबू का टुकड़ा डाला जाने लगा है। (Read More: इस तरह से घर पर बनाएं पाव भाजी मसाला)

अमेरिका से शुरू हुई

finger bowl manners inside

“फिंगर बाउल (Finger Bowl)” कल्चर अमेरिका से शुरू हुआ है। यह पहले विश्व युद्ध के समय की बात है जब कई सारे देश के प्रतिनिधी एक-साथ कोई महंगे होटल्स और रेस्टोरेंट्स में इकट्ठे होते तो उन्हें हाथ धोने के लिए रुम में ही फिंगर बाउल प्रोवाइड किया जाता था। उसी के बाद से यह प्रथा शुरू हुई है और अब सामान्य रेस्टोरेंट्स व होटल्स में भी फिंगर बाउल दिए जाने लगे हैं।(Read More: बासी रोटी भी बन जाएगी ताजी अगर माइक्रोवेव को प्रीहीट करके करेंगे यूज़)

क्या हैं एडिकेट्स

फिंगर बाउल यूज़ करने के कुछ एडिकेट्स भी हैं जो हर किसी को मालूम नहीं है। जैसे कि फिंगर बाउल में हाथ धोते समय बाउल में केवल उंगलियों को डुबोया जाता है। पूरे हाथ को नहीं। 

इसी तरह से कई बार लोग फिंगर बाउल के नींबू को पूरी तरह से निचोड़ देते हैं। यह सही एडिकेट्स नहीं है। बाउल में नींबू होने का ये मतलब नहीं है कि आप उसे हाथ से निचोड़ लें। अगर उंगलियां ऑयली हों तभी उन उंगलियों को नींबू से रगड़ें। इससे तेल निकल जाएगा और हाथ भी साफ हो जाएंगे। इस दौरान फिंगर बाउल में कभी भी नींबू निचोड़ने की जरूरत नहीं होगी। 

तो आगे से कभी भी किसी भी रेस्टोरेंट्स में जाकर फिंगर बाउल में नींबू ना निचोड़ें। यह आपके वेल मेनर्ड होने का गुण लोगों के सामने पेश करेगा। 

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।