अचार खत्म होने के बाद भी नहीं जा रही बदबू, तो तुरंत करें ये काम

कई बार जार से अचार की बदबू आती है, धोने के बाद भी बदबू नहीं जाती। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है क्योंकि हम इसे साफ करने के आसान हैक्स बता रहे हैं।
image

इस मौसम में सबसे ज्यादा अचार बनाया जाता है। हमारे घर में किसी न किसी चीज का अचार जरूर मौजूद रहता है। अचार जितना चटपटा और स्वादिष्ट होता है उतनी ही जिद्दी होती है इसकी खुशबू, जो दूर-दूर तक आती है। कई बार तो कांच की बर्नी, प्लास्टिक का डिब्बा या स्टील का कंटेनर में से भी तेल की बदबू आने लगती है। धोने के बाद भी हम इससे छुटकारा नहीं मिलता और तीखापन, मसाले की बदबू बरकरार रहती है।

इसकी वजह से इसमें कोई दूसरी सामग्री नहीं रख पाते और अगर रखते हैं तो यह खराब हो जाती है। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से अचार की बदबू को आसानी से साफ किया जा सकता है। साथ ही, जार की खोई हुई चमक को दोबारा बरकरार रखा जा सकता है।

अचार के जार से बदबू क्यों आती है?

How to get pickle smell out of metal lid

  • अचार के जार या डिब्बे से बदबू आना एक आम समस्या है, खासकर तब जब अचार खत्म हो चुका होता है या लंबे समय तक वही जार इस्तेमाल होता रहा हो। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इसे जरूर पढ़ें-Kitchen Tips: मिक्सी जार से नहीं जा रही है प्याज-लहसुन की स्मेल, इन फलों के छिलकों से होगी गायब

  • अचार बनाने में सरसों का तेल, हींग, मेथी, सौंफ, हल्दी जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। ये मसाले और तेल जार में चिपक जाते हैं, उन्हें साफ करना मुश्किल हो सकता है।
  • अगर अचार का जार नम या गंदा रह गया हो, तो उसमें बैक्टीरिया या फंगस पनप सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप फंगस लगने पर तुरंत साफ कर दें।
  • गर्मियों में जार में बचा हुआ तेल और मसाले जल्दी ऑक्सिडाइज हो जाते हैं, जिससे उसमें खटास और बदबू पैदा होती है।
  • जार को बार-बार बिना ठीक से धोए दोबारा इस्तेमाल करना कई बार हम जार खत्म होते ही उसमें नया अचार डाल देते हैं, बिना उसे अच्छे से साफ किए।

जार से बदबू हटाने के लिए क्या करें?

How to remove pickle smell from jar glass

अगर आप कई बार जार धो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद बदबू नहीं जा रही है तो ऐसे में केले का छिलका मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले एक केले का छिलका लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • जार में यह छिलका डालें और थोड़ा पानी मिलाएं।
  • जार को 30-40 सेकंड के लिए चलाएं।
  • यह छिलका जार के अंदर के दाग-धब्बों और बदबू को हटाने में मदद करेगा।
  • जार को अच्छी तरह से धो लें और फिर सूखने के लिए रख दें।

तेल के दाग साफ करने के लिए क्या करें?

कई बार जार में तेल के दाग भी लग जाते हैं। यह साफ नहीं होते और अचार की बदबू भी आने लगती है। अगर धोने के बाद भी बदबू नहीं जा रही है, तो हम कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिसे फॉलो किया जा सकता है।

क्या करें?

  • नींबू के स्लाइस को जार में डालें।
  • पानी भरें और कुछ के लिए बंद करके रख दें।
  • अच्छी तरह से जार को हिलाएं और साबुन से धो लें।

काम आएगी यह टिप

How to remove pickle smell from jar with vinegar

धूप में रखने से भी बदबू धीरे-धीरे उड़ जाती है, खासकर कांच की बर्नियों में। सूरज की किरणें प्राकृतिक कीटाणुनाशक की तरह काम करती हैं। इसमें जार रखने से तेल की बदबू अच्छी तरह से साफ हो जाती है।

इस तरह आप अचार की बदबू जार से साफ कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP