herzindagi
the kitchen utensils

बर्तनों में लग गया है फंगस? छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

घर के बर्तनों में फंगस लग गया है तो उसे यहां बताए गए तरीकों को आजमा कर साफ कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-09-30, 09:59 IST

घर के कई ऐसी चीजें होती हैं, जिसमें फंगस लग जाते हैं। खाने-पीने की चीजों से लेकर बर्तन तक इसमें शामिल हैं। दरअसल, कई लोग अपने बर्तनों को टोकरी रखते हैं। टोकरी में ज्यादातर बर्तन एक के ऊपर एक होते हैं, ऐसे में नीचे वाले बर्तनों का इस्तेमाल कम ही हो पाता है। आपने देखा होगा कि बारिश के समय या फिर नमी के संपर्क में आने से नीचे के बर्तनों में फंगस लग जाते हैं। यही नहीं बर्तनों में फंगस लगने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं।

दरअसल, कुछ लोग खाना खाने के बाद कई दिनोंतक बर्तनों को ऐसे ही बेसिन में छोड़ देते हैं। जिसकी वजह से भी फंगस या फिर फफूंदी जैसी समस्या पनप आती है। वहीं इन बर्तनों को साफ करने के बाद यह अच्छी तरह से चेक जरूर करें कि फंगस और फफूंदी पूरी तरह हुए है या नहीं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि बर्तनों में अगर फंगस लग जाए तो उसे कैसे साफ किया जा सकता है।

बेकिंग सोडा का घोल तैयार करें

cleaning utensils

जिन बर्तनों पर फंगस लग गया है तो उसे साफ बर्तनों से अलग कर लें और एक जगह इकट्ठा रख दें। बेहतर होगा कि आप इसे बेसिन में एक साथ इकट्ठा कर लें। अब एक पैन में पानी को गर्म करें और उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच डिटर्जेंट पाउडर मिक्स कर दें। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद सभी बर्तनों पर छिड़क दें। कोशिश करें कि पानी अधिक मात्रा में गर्म कर लें। ध्यान रखें कि पानी को अधिक गर्म नहीं करना है गुनगुना से हल्का गर्म। बर्तनों पर छिड़कने के बाद 20 मिनट के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें और अब स्क्रबर की मदद से इसे साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें:Easy tips: मिक्सर ब्लेड की धार बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू टिप्स

विनेगर का इस्तेमाल करें

white vinegar for utensils

बर्तनों से फंगस और फफूंदी की समस्या को विनेगर खत्म किया जा सकता है। इसके साथ बर्तनों से बदबू भी चली जाएगी। इसके लिए विनेगर का छिड़काव उन सभी बर्तनों पर कर दें, जिसमें फंगस और फफूंदी लगे हैं और फिर उसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब एक बाउल में डिश वॉश लिक्विड लें और स्क्रबर को डिप करते हुए सभी बर्तनों को साफ कर दें। साफ करने के बाद बर्तनों को डायरेक्ट टोकरी में रखने के बजाय एक खुली जगह पर रख दें। इसके बाद इन सभी बर्तनों को थोड़ी देर के लिए धूप दिखाएं औरफिर उसे टोकरी या फिर स्टैंड में शिफ्ट कर दें।

इसेभी पढ़ें:कुकर की रबर हो गई है ढीली तो ऐसे करें जुगाड़

लेमन पील पाउडर का इस्तेमाल

lemon peel for utensils

अगर आप विनेगर या फिर बेकिंग सोडा जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं एक आसान घरेलू तरीका आजमा सकती हैं। इसके लिए आप लेमन पील पाउडर तैयार कर लें। नींबू के छिलके को धूप में सुखाकर मिक्सर में पीस लें और उसे एक बॉटल में स्टोर कर लें, यह कई घरेलू कामों को आसान बना देता है। 2 चम्मच लेमन पील पाउडर और 1 चम्मच डिश वॉश लिक्विड लें और उसे गर्म पानी में मिक्स कर दें। अब इस घोल से सभी फंगस और फफूंदी लगे बर्तनों को अच्छी तरह धोएं। अगर आपके पास लेमन पील पाउडर नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं। 7 से 8 नींबू के छिलके लें और उसे पानी में डाल दें। पानी को गैस पर रखकर थोड़ी देर के लिए गर्म कर लें। गर्म होने के बाद इससे सभी बर्तनों को साफ करें।

आपके भी घर के बर्तनों में फंगस लग गया है तो इन सभी टिप्स को फॉलो कर उसे साफ कर सकती हैं। साथ ही, आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।