सर्दियों में इस तरीके से बनाएं आलू नारियल की सब्जी

इन तरीकों को अपनाकर आलू नारियल की सब्जी बनाएं, इसे बनाने का तरीका है आसान।

potato curry easy recipe

आलू सभी बच्चों का फेवरेट होता है। ऐसे में अगर आप आलू की सब्जी को थोड़ी अलग तरीके से बनाएंगे तो यह खाने में और भी ज्यादा अच्छा लगेगा। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कैसे आप आसान तरीके से सर्दियों में आलू नारियल की सब्जी बना सकते हैं। इसे बनाने में केवल आपको 10 मिनट का समय लगेगा। तो चलिए जानते हैं।

बनाने की सामग्री

how to make potato curry

  • 250 ग्राम आलू उबले हुए
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1/2 टीस्पून राई
  • 1/4 टीएसपी जीरा
  • 2 चुटकी हींग
  • 1/2 टेबल स्पून चना दाल
  • 2 टेबल स्पून ताजा नारियल किसा हुआ
  • 7-8 करी पत्ता
  • 2 स्पून दही या अमचूर
  • नमक

बनाने का तरीका

  • आलू के छोटे टुकड़े काट ले ।
  • अब पैन में तेल गरम करें।
  • उसमें राई जीरा हींग और चना दाल डालकर भूनें।
  • हल्दी डाल के आलू को मिला ले।
  • अब नारियल और सभी मसाले डालकर दही या अमचूर डाले।
  • फिर इसमें नमक डालें।
  • अब इसे अच्छे से चलाएं।
  • अंत में आप इसमें धनिया मिला दे।
  • प्लेट में निकाल के ऊपर से नारियल डाल दे।
  • ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है।

आप चाहे तो आलू नारियल की सब्जी एक और तरीके से बना सकते है। ये भी खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट और हेल्दी होता है। इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है। आप इस चंद मिनट में आसानी से बना सकते हैं।

बनाने की सामग्री

  • 250 ग्राम आलू उबले हुए
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1 पीस हरा मिर्च
  • 1/4 टीएसपी जीरा
  • 2 टेबल स्पून ताजा नारियल कटा हुआ
  • 1 कटोरी धनिया
  • नमक

बनाने का तरीका

  • उबले हुए आलू को काट लें।
  • अब तेल को गर्म करें।
  • फिर इसमें हरा मिर्च और जीरा डालें।
  • आप इसमें आलू काट के डाल दें।
  • इसे थोड़ी देर तक भूने।
  • फिर उसमें नमक डालें
  • साथ ही आप नारियल भी डाल दें।
  • इसे बनने में केवल 5 मिनट का समय लगता है।
  • इसे बनाने जितना आसान है यह खाने में भी उतना ही स्वादिष्ट होता है।
हम इसी तरह नई-नई स्वादिष्ट रेसिपी आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP