herzindagi
image

फ्राई करते वक्त आपके ऊपर आ जाती हैं तेल की छींटे? तो काम आएंगे ये हैक्स

अगर आप तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो ये लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। कई बार हम तेल की छींटे हमें जला सकती हैं, इसलिए हम आपको बताएं कुछ ऐसे हैक्स जिनकी मदद से इस परेशानी से बचा जा सकता है। 
Editorial
Updated:- 2024-11-21, 17:48 IST

खाना बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं जैसे- फ्राई करना, उबालना आदि। मगर कहा जाता है कि फ्राई करना खाना पकाने की एक आम विधि है, लेकिन इसे अपनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इस दौरान तेल की छींटे पड़ना एक बड़ी समस्या हो सकती है। ये न केवल आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं, बल्कि कपड़ों और किचन की सफाई के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। 

हालांकि, कुछ आसान हैक्स अपनाकर आप इस समस्या से बच सकते हैं। चाहे आप रोज का खाना बना रहे हों या कोई खास डिश, इन टिप्स की मदद से आप सही तरीके से फ्राई कर सकते हैं। आइए जानें वे आसान टिप्स तेल की छींटे कम हो सकती है और बहुत ही आसानी से खाना फ्राई कर सकते हैं। 

सूखी सामग्रियों का करें इस्तेमाल

1

तेल की छींटे आने की कई वजह हो सकती है, लेकिन गीली सामग्रियों को डालने से तेल उड़ने लगता है। इसलिए पहले सब्जी, मछली या मीट को फ्राई करने से पहले किचन टॉवल से अच्छी तरह सुखा लें। इससे पानी का असर खत्म हो जाएगा और बहुत ही आसानी से खाना फ्राई हो जाएगा। 

इसे जरूर पढ़ें- Pigeon और Inalsa ब्रांड के ये Air Fryer बिना तेल के तैयार करेंगे चटपटे स्नैक्स, इंडियन किचन के लिए बेस्ट

सही पैन का इस्तेमाल करें

खाना सही तरह से फ्राई हो जाए, इसके लिए जरूरी है सही पैन का इस्तेमाल करना। फ्राई करने के लिए गहरे और चौड़े पैन का इस्तेमाल करें। इससे तेल की छींटें पैन के अंदर ही सीमित रहती हैं। वहीं, नॉन-स्टिक पैन में सही तरह से गर्म हो जाए, जिससे छींटों का कम हो सकता है।

तेल में धीरे-धीरे सामग्री डालें

How do you stop spitting when frying

सही तरह से खाना फ्राई करना एक आर्ट है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो तेल की छींटे आपको जला सकती हैं। इसलिए गर्म तेल में धीरे-धीरे सामग्री को डालें और आराम से फ्राई करें।वहीं कोशिश करें हाथ से सामग्री डालने के बजाय चम्मच या स्पैचुला का इस्तेमाल करें। 

साथ ही, तेल डालने के बाद पैन को ओवरफ्लो न करें।  एक बार में जरूरत से ज्यादा सामग्री डालने से तेल उबल सकता है। इसे छोटे-छोटे बैच में फ्राई करें और आसानी से निकाल लें।

नमक का इस्तेमाल करें

तेल को गर्म करने से पहले इसमें नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नमक तेल में मौजूद पानी के छोटे कणों को सोख लेता है, जिससे छींटे कम पड़ते हैं। इसे अपनाने से पहले तेल को गर्म करते वक्त एक चुटकी नमक डाल दें। नमक तेल को सही रखता है और छींटों को कम करता है।

आटा या बेसन का इस्तेमाल करें

How do you stop spitting when frying in hindi

यह आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इस टिप से यकीनन आप छींटों से बच सकते हैं। कहा जाता है कि जब तेल में ज्यादा नमी होती है, तो छींटे उठने लगते हैं। आटा या बेसन तेल में मौजूद नमी को सोख लेता है, जिससे छींटों की समस्या कम हो जाती है। 

हालांकि, ज्यादा आटा या बेसन डालने से तेल खराब हो सकता है और स्वाद पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा, फ्राई करने के बाद तेल को छानकर साफ करें, ताकि उसमें बचे हुए आटा या बेसन से निकल जाएं।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • तेल को पैन में डालें और इसे हल्का गर्म होने दें।
  • उसमें 1/2 चम्मच आटा या बेसन डालें।
  • इसे हल्के से मिलाएं और फिर सामग्री डालें।

इसे जरूर पढ़ें- पूरी में नहीं भरेगा तेल अगर फ्राई करते वक्त इन बातों का रखेंगी ध्यान

ये टिप्स भी आएंगे काम

How do you get rid of excess oil when frying

  • कुछ लोग तेल को सही रखने के लिए उसमें एक चुटकी हल्दी डालते हैं। यह ज्यादा तब काम आती है, जब सब्जी को फ्राई किया जाता है।
  • फ्राई करने वाली सामग्री को तेल में डालने से पहले अच्छी तरह सुखा लें।
  • आप गीले चम्मच का भी इस्तेमाल न करें। इससे भी आपको नुकसान हो सकता है।
  • तेल का काम करते वक्त पानी का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से ही छींटे उड़ सकती हैं।

इन टिप्स की मदद से तेल में खाना फ्राई करें। इसके अलावा, अगर आपको कोई और हैक पता है, तो हमारे साथ साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

फ्राई करते वक्त आपके ऊपर आ जाती हैं तेल की छींटे? तो काम आएंगे ये हैक्स | how to fix oil splatter when you are frying | Herzindagi