गर्मियों ने दस्तक दे दी है। चिलचिलाती धूप से जहां शरीर जल रहा है, वहीं पेट का भी बुरा हाल है। इस मौसम में पेट से संबंधी शिकायत होना आम है। पेट में जलन, खराब पाचन, जैसी समस्याएं होती रहती है। ऐसे में इन समस्याओं से बचने का तरीका जो है वह है सही खानपान का चुनाव किया जाए और ठंडी चीजों को शामिल किया जाए।
साथ ही, ठंडी चीजें खाई जाएं, ठंडी चीजें खाने से न सिर्फ गर्मी से राहत मिलती है, बल्कि अच्छा भी महसूस होता है। मगर कई बार जल्दबाजी में हमें गर्म खाना पड़ जाता है। अगर आप भी जल्द बाजी में गर्म खाना खा लेते हैं, तो अब ऐसा न करें क्योंकि हम को कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से खाने को ठंडा किया जा सकता है।
आइस बाथ आएगा काम
आप खाने को गर्म करने के लिए आइस बाथ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होगी, बस हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप्स
- एक बड़े कंटेनर या सिंक को बर्फ और ठंडे पानी से भरें।
- गर्म खाने को एक कंटेनर में आइस बाथ में रखें। कोशिश करें कि पानी खाने के कंटेनर के किनारों को पूरी तरह से ढक दे।
- खाने को बीच-बीच में हिलाते रहें, ताकि यह समान रूप से ठंडा हो सके।
टिप्स- कोशिश करें कि कंटेनर पूरी तरह से सील हो, ताकि पानी खाने को खराब न कर दें।
इसे जरूर पढ़ें-गर्मियों में अपने किचन को ठंडा रखने के तरीके
छोटे कंटेनर का करें इस्तेमाल
अगर आपके पास वक्त है, तो इसे छोटे कंटेनर करके रख सकते हैं। हालांकि, आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन कुछ ही देर में खाना ठंडा हो जाएगा। बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप्स
- गर्म खाने को छोटे और चौड़े कंटेनरों में ट्रांसफर करें।
- खाने को फैलाएं, ताकि वह आसानी से ठंडा हो जाए।
- कंटेनरों को बिना ढके छोड़ दें, जब तक कि खाना फ्रिज में रखने जितना ठंडा न हो जाए।
टिप्स- मेटल कंटेनर का उपयोग करें, क्योंकि वे प्लास्टिक की तुलना में बेहतर हीट कंडक्ट करते हैं।
चम्मच की मदद से मिलाएं
यह टिप तो बहुत ही पुरानी है, जिसे लगभग सभी लोग करना पसंद करते हैं। इससे आप खाना बहुत ही आसानी से ठंडा कर सकते हैं।
स्टेप्स
- गर्म खाने को बार-बार चम्मच की मदद से हिलाएं, ताकि गर्मी बाहर निकल सके और यह तेजी से ठंडा हो सके।
- अगर खाना बड़े बर्तन में है, तो पहले इसे छोटे कंटेनरों में ट्रांसफर करें, ताकि खाना तेजी से ठंडा हो सके।
टिप्स- हर बार हिलाने के लिए साफ बर्तन का इस्तेमाल करें, ताकि यह दूषित न हो।
कूलिंग पैडल्स प्रोसेस को फॉलो करें
स्टेप्स
- कूलिंग पैडल्स को पानी से भरें और उन्हें फ्रीज कर दें।
- जमे हुए पैडल्स को गर्म खाने में डालें और हिलाएं।बस आपका काम हो गया है।
टिप्स- ये टिप सूप और स्ट्यू के लिए ज्यादा मददगार है।
फ्रिज और फ्रीजर
फ्रिज तो सबसे घर में होगा ही, तो क्यों ना इसका इस्तेमाल खाने को ठंडा करने के लिए किया जाए। जी हां, खाने को ठंडा करने के लिए हम फ्रिज का इस्तेमाल कर सकते हैं, कैसे आइए विस्तार से जानते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-गर्मी की वजह से फ्रिज नहीं कर रहा सही कूलिंग, तो फॉलो करें ये टिप्स
स्टेप्स
- एक बार जब खाना कमरे के तापमान जितना ठंडा हो जाए, तो उसे फ्रिज या फ्रीजर में ट्रांसफर करें।
- कोशिश करें कि खाना उथले कंटेनरों में हो, ताकि तेजी से ठंडा हो सके।
इन टिप्स से आप अपना खाना ठंडा करें। अगर आपको कुछ पता हो, तो हमारे साथ जरूर साझा करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों