इन 3 तरीकों से जल्द साफ हो जाएगी पालक

अगर आपको पालक साफ करने में बहुत समय लगता है तो हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इसे साफ कर सकती हैं।

TIPS TO CLEAN SPINACH LEAVES IN HINDI

सब्जियों को बनाने के लिए आप हमेशा उसे धो कर ही खाना बनाने के लिए यूज करती होंगी। सब्जियों को धोने से उनके ऊपर लगे हुए कीड़े हट जाते हैं और इससे सब्जियां सही तरह से साफ हो जाती हैं लेकिन कई बार मुझे पत्तेदार सब्जियों को साफ करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है खासकर पालक को साफ करने में क्योंकि पालक में कई कीड़े चिपक जाते हैं फिर पालक को कई बार धोना पड़ता है। क्या आपको भी यही परेशानी झेलनी पड़ती है? अगर हां तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप आसानी से पालक को साफ कर पाएंगी।

1)बेकिंग सोडा का करें यूज

how to clean spinach in hindi

पालक को साफ करने के लिए एक बर्तन में सबसे पहले पालक को बॉउल में रखकर आपको उसमें पानी डालना होगा। इसके बाद आपको एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा डालना होगा और उसके बाद उसमें पालक को 10 मिनट के लिए रखा रहने दीजिए। इसके बाद आपको पालक को पानी से साफ करना होगा और सही से सूखने देना होगा। इस तरह से पालक साफ हो जाएगी। फिर आप इसका यूज करके अपने अनुसार डिश बना सकती हैं।

2) नेट के वेजिटेबल बैग का करें यूज

अगर आप बहुत कम समय में पालक को साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वेजिटेबल बैग का यूज करना चाहिए। सबसे पहले आपको एक बॉउल में पानी डालना होगा और उसके बाद उसके ऊपर आपको वेजिटेबल बैग को रखना होगा। फिर आपको उसमें पालक रखनी होगी और वेजिटेबल बैग को पानी में भिगोना होगा। ऐसा 3 से 4 बार करने पर पालक सही से साफ हो जाएगी।

इस तरह से बहुत ही कम समय में आप पालक को साफ कर सकती हैं लेकिन अगर आपको पालक पूरी तरह से साफ नहीं लगती है तो आप दोबारा इसे साफ पानी से जरूर साफ कर लीजिए। आपको बता दें कि वेजिटेबल बैग आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगा। फिर आप अपने मन के अनुसार इस पालक का यूज करके डिश तैयार कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः टिंडे के छिलके फेंके नहीं, बनाएं ये डिशेज

3)नेचुरल फ्रूट एंड वेजिटेबल क्लीनर का करें यूज

आप पालक को साफ करने के लिए नेचुरल फ्रूट एंड वेजिटेबल क्लीनर को यूज करना चाहिए। यह क्लीनर आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। इसका यूज आप एक बॉउल में पालक को रखकर उसमें वेजिटेबल क्लीनर डाल दें फिर कुछ समय बाद उसे साफ पानी से धुल दीजिए। इस तरह से पालक सही तरह से साफ हो जाएगी।

इन तरीकों से आप पालक जल्दी से और आसानी से साफ कर सकती हैं। आपको यह लेख कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP