किचन अगर गंदा होता है तो न खाना बनाने का मन करता है। साथ ही, गंदे टाइल्स हमारी रसोई को गंदा करने का काम करते हैं। इसलिए इसके डिजाइन से लेकर कलर्स और सफाई पर खास ध्यान दिया जाता है, खासकर किचन के टाइल्स पर। ऐसा इसलिए क्योंकि किचन काफी छोटा होता है।
अगर सही टाइल्स का चुनाव नहीं किया जाता...., तो किचन छोटा लगने लगता है। यही वजह है कि किचन में ज्यादातर सफेद टाइल्स लगी होती हैं, जो अक्सर गंदी हो जाती हैं। रोजाना सफेद टाइल्स से दाग हटाना और साफ रखना काफी मुश्किल हो जाता है।
मगर कुछ ऐसे हैक्स हैं जिनकी मदद से टाइल्स को आसानी से साफ किया जा सकता है। हालांकि, इन हैक्स को अपनाने के लिए आपको नींबू के रस की जरूरत होगी, जिनकी मदद से आपको टाइल्स को आसानी से साफ किया जा सकता है।
किचन की टाइल्स साफ करने से पहले करें यह काम
क्या आप भी अपने टाइल्स को साफ करने के लिए सीधा क्लीनर का इस्तेमालकरते हैं? अगर हां, तो ऐसा बिल्कुल ना करें, क्योंकि टाइल्स पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले टाइल्स को अच्छी तरह से साफ कर लें।
इसके लिए आप गीले कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से टाइल्स पर जमी धूल कुछ हद तक साफ हो जाएगी। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो इसके कारण क्लीनर का इफेक्ट कम हो जाएगा, जिससे टाइल्स पर लगे दाग आसानी से नहीं साफ होंगे।
क्या नींबू से टाइल्स को साफ कर सकते हैं?
सफाई करने के लिए नींबू एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप नींबू के छिलके, नींबू का रस दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं और बार-बार टाइल्स गंदा होने वाली समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसका इस्तेमाल के लिए सबसे पहले पानी गर्म करें।
अब गर्म पानी में 1 नींबू का रस और 1 चम्मच बेकिंग पाउडर डालें। दोनों चीजों को मिलाकर लिक्विड तैयार करें और टाइल्स पर डाल दें। अब स्क्रब की मदद से टाइल्स को रब करें और साफ कपड़े से साफ कर दें।
इसे जरूर पढ़ें-चेहरे को चमकाने से लेकर सफाई तक, इन 10 चीजों में काम आता है नींबू
कैसे हटाएं किचन की टाइल्स से दाग?
अगर आप किचन की टाइल्स से दाग हटाना चाहते हैं, तो इस तरह नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 2 नींबू को टुकड़ों में काट लें।
- अब एक स्प्रे बोतल में नींबू का रस निचोड़ लें।
- इस बोतल में 1/2 कप पानी और 1/2 कप सिरका डालें।
- अब बोतल को अच्छे से शेक करें।
- इस स्प्रे का इस्तेमाल किचन में करें।
- नींबू से बने इस स्प्रे के उपयोग से किचन की बदबू दूर हो जाएगी।
टाइल्स की सफाई करने का दूसरा हैक्स
लेमन जूस के साथ बेकिंग सोडे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे न सिर्फ टाइल्स साफ होंगे, बल्कि खोई हुई चमक भी वापस आ जाएगी। इसके लिए आपको बस हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा, तो देर किस बात की आइए जानते हैं।
- एक स्प्रे बोतल में 1 कप नींबू के रस के साथ 1 ¼ कप बेकिंग सोडा मिला लें।
- टाइल्स पर इस लिक्विड का स्प्रे करें और इसे टूथब्रश से हल्का-हल्का साफ करें।
- अगर इससे भी गंदगी नहीं निकलती है, तो आप घोल में ½ कप लिक्विड साबुन भी मिला सकती हैं।
नींबू से बनाएं ऑल-परपज क्लीनर
नीबू में एसिड पाया जाता है, जो जर्म्स और बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। नींबू का उपयोग नेचुरल डिओडराइजर के रूप में किया जा सकता है। ऑल-परपज क्लीनर बनाने के लिए इस तरह करें नींबू का इस्तेमाल-
- एक बड़े बोतल में 1/4 कप सफेद सिरका, 2 चम्मच बेकिंग सोडा, 1/2 नींबू का रस निचोड़ लें।
- अब इसमें 4 कप गर्म पानी डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इस क्लीनर का इस्तेमाल आप टाइल्स को साफ करने से लेकर कपड़े से दाग हटाने के लिए कर सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों