फलों को धोना बहुत ही आसान होते है लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें साफ करते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। ऐसा ही एक फल है अंगूर। अंगूर बहुत छोटे होते हैं और अक्सर धोते समय ही गुच्छे से अलग हो जाते हैं। अंगूरों में ऐसे कीटनाशक अवशेष होने की सम्भावना होती है जिनके केमिकल हमारे दिमाग और उसकी नसों के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं। आज हम आपको अंगूर धोने और उनसे बैक्टीरिया और कीटनाशक को साफ करने के तरीके बताने वाले हैं।
अंगूर धोते समय इस बात का ध्यान रखें कि सबसे पहले उन दानों को अलग निकाल लें जो टूट या गल गए हैं। क्योंकि ऐसे अंगूर बचाने और खाने का फायदा नहीं है। एक बाउल में अंगूर रखें और उसमें पानी भर दें। अब अंगूरों को हल्के हाथ से रब करें ताकि उनकी गंदगी निकल जाए। अब जाली वाली टोकरी लें और उसमें अंगूरों को रखकर नल के नीचे लगा दें। नल से आते तेज पानी से अंगूर पर बची हुई गंदगी भी साफ हो जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें-फल-सब्जियों को कर रही हैं क्लीन तो इन चार टिप्स को ना करें नजरअंदाज
विनेगर का इस्तेमाल के चीजों को साफ करने के लिए किया जाता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि विनेगर(जानें कितने तरह का होता है सिरका) से अंगूरों को कैसे धोएं। एक बाउल लें और उसमें पानी भर दें। पानी में 1/4 कप विनेगर डालकर इसे मिक्स कर दें। अब इसमें अंगूर डाल दें और 10-15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। 10 मिनट बात अंगूर को किसी जाली वाले बर्तन में रखकर साफ पानी से धो लें। इससे अंगूर पर लगे बैक्टीरिया साफ हो जाएंगे।
दूसरा तरीका है कि आप विनेगर की जगह नमक वाले पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक बाउल में पानी भरकर नमक डाल दें और फिर अंगूर को हल्के हाथ से रब करते हुए धोएं। 10 से 15 मिनट तक अंगूरों को ऐसे ही पानी में रहने दें और फिर निकाल कर साफ पानी से धो लें।
अंगूर साफ करने का तीसरा तरीका है कि आप एक बाउल में पानी भरें और उसमें 1/2 चम्मच नमक और 1/2 चम्मच हल्दी डालकर मिक्स कर दें। फिर इसमें अंगूर रखें और अच्छे से धो लें। हल्दी(खाने में ज्यादा हल्दी ऐसे करें बैलेंस) एंटीबैक्टीरियल होती है इसलिए अगर अंगूर में कीटाणु होंगे तो खत्म हो जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें-पेस्टीसाइड्स के सेवन से बचना है तो ऐसे साफ करें फल और सब्जियों को
हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।