herzindagi
peeling anar article

अगर अनार छीलने में लगती है मेहनत तो इन टिप्स से अपना काम करें आसान

अगर आपको अनार छीलने में मेहनत लगती है तो ये टिप्स ट्राय करें। इन टिप्स से आप केवल 3 मिनट में ही अनार छीलकर खा सकती हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-09-14, 02:00 IST

पूजा रोज सोचती है कि वह सुबह-शाम अनार खाए। लेकिन अनार छीलने में लगने वाली मेहनत के कारण वह हमेशा शाम को अनार खाना स्किप कर देती है। अनार छीलने के डर से ही तो कई लोग अनार खाना पसंद नहीं करते हैं। जबकि वह सबसे ज्यादा पौष्टिक होता है और उसमें काफी मात्रा में आयरन होता है। पूजा की हड्डियों में आयरन की कमी है इसलिए उसे डॉक्टर ने अनार खाने को बोला है। अनार खाने का ही असर है कि वह अब थोड़ी ठीक रहने लगी है। लेकिन अब भी वह पूरी तरह ठीक नहीं हुई है और उसे पूरी तरह से जल्दी ठीक होने के लिए सुबह-शाम अनार खाने की जरूरत है। लेकिन अनार छीलने की मेहनत से बचने के लिए पूजा केवल सुबह ही अनार खाती है। 

अगर आप भी पूजा की तरह अनार छीलने की मेहनत से बचने के लिए अनार ही नहीं खाती हैं तो आप अपने सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। इस खिलवाड़ का असर आपको बढ़ती उम्र में देखने को मिलेगा। तो इस असर से बचना चाहती हैं तो आज से ही अनार खाना शुरू कर दें। 

डोंट वरी... आज हर जिंदगी आपको ऐसे टिप्स बताने वाली है जिनकी मदद से 3 मिनट में ही आप अनार छील लेंगी। अनार छीलने के आसान तरीके- 

तरीका नंबर एक

peeling anar inside

सबसे पहले अनार को चॉपिंग बोर्ड पर रखें। अनार पर चाकू लगते ही उससे रस निकलने लगता है। यह रस अगर कपड़ों में लग जाता है तो वह छूटता नहीं है। इसलिए अनार काटते वक्त उसे अपने कपड़ों से दूर रखें। बेहतर होगा कि अनार को चॉपिंग बोर्ड पर रखकर ही काटें। 

सबसे पहले ऊपरी भाग को काटें: सबसे पहले अनार के ऊपरी भाग को काटकर अलग कर लें। इसके बाद आपको अनार के अंदर सफेद परत नजर आएगी। इन्हीं परतों से अनार को कटाना शुरू करें। ऐसे काटने के बाद अनार के दाने खुद ब खुद निकलने लगेंगे। अनार के दाने आसानी से निकल जाएंगे। 

तरीका नंबर दो

peeling anar inside

अनार को बीच में से काटने के बजाय थोड़ा सा आड़ा करके दो हिस्सों में बांटे। अब अनार का ऊपरी भाग और साथ ही साथ निचला भाग काटकर अलग कर दें। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि अनार के ज्यादा बीज बाहर न आएं। अब अंगूठे से दबाव बनाते हुए अनार को दो भागों में बांट लें। अब आसानी से सारे बीज निकल जाएंगे। 

 

अनार में मौजूद पौष्टिक तत्व 

peeling anar inside

एक्सपर्ट कहते हैं कि रोज सुबह कम से कम एक कप अनार जरूर खाना चाहिए इसमें काफी मात्रा में पोषक-तत्व होते हैँ। एक कप अनार में 7 ग्राम फाइबर, 3 ग्राम

प्रोटीन, आरडीए का 30% विटामिन सी, आरडीए का 16% फोलेट और 12 ग्राम आयरन होता है। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।