Mughal Emperor Aurangzeb Alamgir:हाल ही में रिलीज हुई छावा फिल्म ने ऐतिहासिक किरदारों को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। खासतौर पर मुगल बादशाह औरंगजेब के चरित्र को लेकर इतिहास प्रेमियों और दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज और मुगलों के बीच हुए संघर्ष को दर्शाया गया है, जिसमें औरंगजेब का किरदार भी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन इतिहास में औरंगजेब की असली छवि कैसी थी? उनकी पसंद और नापसंद चीजों कौन-सी थीं?
अगर हम बात करें पसंद और नापसंद की, तो आज भी मुगल दरबारी खाना बड़े ही चाव से खाया जाता है। मुगल बादशाह के हर सत्ता के साथ नए व्यंजन आबाद हुए, औरंगजेब की पसंद के कुछ व्यंजन शाही खानदान की खास परंपरा का हिस्सा थे। जहां बाकी मुगल बादशाहों को शाही दावतें, भारी-भरकम मसालेदार व्यंजन और मीठे पकवान पसंद थे। वहीं औरंगजेब की व्यंजनों की लिस्ट थोड़ी अलग थी। कहा जाता है कि उन्होंने सिंपल खाना पसंद है, जिसमें से कुछ हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
काफी अलग भी औरंगजेब की पसंद
औरंगजेब की पसंद काफी अलग थी, उनके लिए खासतौर पर हल्के मसालों वाले व्यंजन, गेहूं और बाजरे की रोटियां, कबाब और मिठाइयां तैयार की जाती थीं। उनकी पसंद में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन शामिल थे। मगर वो ज्यादातर तैलीय या भारी खाने से परहेज करते थे। तो आइए अब जानते हैं औरंगजेब की पसंदीदा शाही रसोई में कौन-कौन से व्यंजन बनाए जाते थे।
पंचमेल दाल
इतिहास में औरंगजेब को अक्सर एक कट्टर और कठोर शासक के रूप में देखा जाता है, लेकिन उनके खान-पान की सादगी उनकी बिल्कुल अलग छवि पेश करती है। बाकी मुगल बादशाह के मुताबिक औरंगजेब को पंचमेल दाल पसंद थी। इसे बहुत ही सादे और खास तरीके से बनाया जाता था।
बता दें कि पंचमेल दाल पांच तरह की दालों को मिलाकर बनाई जाती है। इससे न केवल इसका स्वाद बढ़ता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है। इसलिए आज भी इसे राजस्थान और उत्तर भारत में खास तौर से बनाया जाता है। इस दाल की सादगी के कारण इसे मुगल काल में भी सराहा गया था।
गेहूं के कबाब
मुगल खानदान में मटन, चिकन और रिच कबाब बेहद लोकप्रिय थे, जिसे आज भी उतने ही चाव से खाया जाता है। वहीं, औरंगजेब का खान-पान बाकी शासकों से अलग था। उन्हें गेहूं के कबाब पसंद थे, जिसे बादशाह को परोसा जाता था।
ये कबाब मटन या चिकन के बजाय गेहूं, बेसन और दालों से बनाए जाते थे, जिन्हें मसालों और घी में पकाकर तैयार किया जाता था। ये स्वाद में बेहद लाजवाब और हल्के होते थे, जिससे यह औरंगजेब को पसंद थे। आज भी कई जगहों पर दाल या आटे के कबाब को बनाया जाता है।
काबुली बिरयानी
मुगल काल में तरह-तरह की बिरयानियां लोकप्रिय थीं, लेकिन औरंगजेब जैसे सादगी पसंद बादशाहों के लिए काबुली बिरयानी एक बेहतरीन ऑप्शन थी। यह पारंपरिक मटन या चिकन बिरयानी से हल्की, कम मसालेदार और ज्यादा पौष्टिक होती थी।
इसे खासतौर पर चने, सूखे मेवे और हाथ के मसालों डालकर बनाया जाता था। इसमें मटन या चिकन की जगह काबुली चने यानी सफेद चने या कभी-कभी सोया चंक्स का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे यह हल्की लेकिन स्वादिष्ट बनती थी।
खिचड़ी
औरंगजेब की पसंदीदा चीजों में से एक खिचड़ी थी। मगर बादशाह को दाल खिचड़ी के साथ-साथ आलमगीरी खिचड़ी भी बहुत पसंद थी। यह खिचड़ी मछली और अंडे से तैयार की जाती थी। यह खिचड़ी थोड़ी पतली और हल्के मसाले की होती थी। तेल का बिल्कुल न के बराबर इस्तेमाल किया जाता था।
स्वाद बढ़ाने के लिए खिचड़ी में सब्जियों का भी इस्तेमाल किया जाता था। लेकिन ज्यादातर बादशाह दाल की खिचड़ी खाना पसंद करते थे, जिसमें उनकी पसंदीदा पंचमेल दाल को डाला जाता था। इसके साथ बादशाह की फरमाइश पर काबुली चने का भी इस्तेमाल किया जाता था।
पनीर कोफ्ते
एक बात को साफ है कि मुगल काल में रिच ग्रेवी वाले व्यंजन और मसालेदार पकवान बेहद लोकप्रिय थे। हालांकि, औरंगजेब का खान-पान अन्य मुगल बादशाहों से अलग था। इसलिए उन्होंने मटन की ग्रेवी का इस्तेमाल न करके पनीर कोफ्ते की ग्रेवी को पसंद किया।
कहा जाता है कि उनके खास पसंदीदा व्यंजनों में से एक पनीर से बने कोफ्ते भी थे। इस डिश को कभी-कभी मुगलिया बादाम-प्याज ग्रेवी में भी तैयार किया जाता था, जिससे यह ज्यादा रिच और शाही बनते थे। औरंगजेब के लिए इसमें कम मसालों के साथ हल्के तरीके से पकाया जाता था।
इसके अलावा, बादशाह औरंगजेब को आम बहुत पसंद थे। वो बड़े ही चाव से मिठाई में जरदा खाया करते थे। तंदूर की रोटी के साथ खाना खाते थे। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@AI, Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों