दिल्ली एक ऐसा राज्य है जो सिर्फ लाइट लाइफ ही नहीं बल्कि लजीज व्यंजनों के लिए भी पूरी दुनिया में फेमस है। खासकर पुरानी दिल्ली एक से एक बेहतरीन लजीज पकवानों के लिए दुनिया भर में फेमस है। एक तरह से दिल्ली की लगभग हर गली और चौराहा किसी न किसी लजीज पकवान के लिए ज़रूर फेमस है।
दिल्ली में दक्षिण-भारत से लेकर उत्तर-भारत और पूर्व-भारत लेकर पश्चिम-भारत के तमाम फेमस और पारंपरिक व्यंजन का स्वाद चखने को मिल जाएगा। दिल्ली में सिर्फ भारतीय राज्यों के व्यंजन ही नहीं बल्कि विदेशी व्यंजनों का भी स्वाद चखा जा सकता है।
ऐसे में अगर आप भी अन्य राज्यों के व्यंजन की तरह पहाड़ी व्यंजनों का भी स्वाद दिल्ली जैसे राज्य में चखना चाहते हैं तो फिर आपको इधर-उधर भटके की ज़रूरत नहीं है। जी हां, इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप लजीज पहाड़ी पकवानों का स्वाद चख सकते हैं। आइए जानते हैं।
AMA थकाली (AMA Thakali)
दिल्ली में स्थित मजनू का टीला सिर्फ कैफ़े या मार्केट के लिए ही नहीं बल्कि लजीज पकवान के लिए भी जाना जाता है। यहां सिर्फ नॉर्थ-ईस्ट ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लजीज व्यंजनों का भी स्वाद चख सकते हैं। पहाड़ी भोजन का स्वाद चखने के लिए AMA Thakali एक बेस्ट रेस्टोरेंट है।
AMA Thakali में आप हिमाचल का प्रसिद्ध भोजन जैसे-धाम, माद्रा, सिद्धू, छा गोश्त अक स्वाद चख सकते हैं। उत्तराखंड का मंडवे की रोटी, झंगुरे की खीर, भांग की चटनी और कंडाली का साग आदि पकवानों का स्वाद चख सकते हैं।
- पता-मजनू का टीला
ली हिमालयन (Le Himalaya)
अगर आप ऑथेंटिक पहाड़ी व्यंजन का स्वाद चखना चाहते हैं तो फिर आपको ली हिमालयन ज़रूर पहुंचना चाहिए। ऐसे में किसी और रेस्टोरेंट में जाने से पहले यहां आपको दोस्त, परिवार या पार्टनर के साथ ज़रूर जाना चाहिए।
ली हिमालयन में आप थकाली मटन, भातमास sadeko, ड्रमस्टिक चीर, थकाली थुपका, थकाली मोमो के अलावा काफुली, कंडली का साग, लिंगुड़े का साग और मसूर की दाल आदि का स्वाद चख सकते हैं।(कश्मीरी व्यंजन का स्वाद चखने के लिए जगहें)
- पता-शेख सराय
पेमा रेस्टोरेंट (Pema Restaurant)
पहाड़ी भोजन का आनंद उठाने के लिए अगर आप पॉकेट-फ्रेडली रेस्टोरेंट की खोज कर रहे हैं तो फिर आपको पेमा रेस्टोरेंट ज़रूर पहुंचना चाहिए। यहां आप स्वादिष्ट काफली, भट के डुबके, मड़ुवे की रोटी और फाणु का स्वाद बहुत कम खर्च में चख सकते हैं।(दिल्ली में इटालियन फूड्स खाने के लिए जगहें)
पेमा रेस्टोरेंट में आप उत्तराखंड के प्रमुख व्यंजन जैसे-चैंसू, बाड़ी और झोई का स्वाद भी चख सकते हैं। इसके अलावा यह आप नॉर्थ-ईस्ट के स्वादिष्ट पकवान भी बहुत कम खर्च से चख सकते हैं।
- पता-सफदरजंग
दिल्ली की इन जगहों पर भी पहाड़ी भोजन का स्वाद चखने पहुंचें
AMA थकाली, ली हिमालयन और पेमा रेस्टोरेंट के अलावा दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप एक से एक स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजन का स्वाद चख सकते हैं। जैसे- सफदरजंग में मौजूद-Lha Kitchen, हौज़ खास में स्थित लामा किचन, वसंत कुंज में मौजूद येती- द हिमालयन किचन और गुड़गांव में मौजूद Cafe Lungta में भी पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@sutterstocks,fabhotels)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों