Eid Special: इफ्तार पार्टी को परफेक्ट बनाने के लिए मेनू में शामिल करें ये डिशेज

इफ्तार की पार्टी रखी है तो उसका आयोजन भी जबरदस्त किया होगा। इस मौके पर आप अपने मेहमानों को क्या खास डिशेज सर्व कर सकते हैं, वो विकल्प लेकर हम हाजिर हैं।
Ankita Bangwal

इफ्तार पार्टी का इंतजार कई लोग बेसब्री से करते हैं, क्योंकि इस मौके पर आप लजीज व्यंजन तैयार करते हैं। जैसे ही सूरज डूबता है, रोजा तोड़ने के बाद इफ्तार के खाने का मजा अलग हो जाता है। तमाम व्यंजनों की खुशबू नाक में दम कर देती है और बिरयानी से लेकर फिरनी, कीमा समोसे से लेकर खुरचन पराठे के ऑप्शन ललचाते हैं। चलिए आज आपको इफ्तार पार्टी के मेनू के लिए कुछ मेजदार डिशेज के आइडियाज बताएं।

1 शवरमा

देशी भाषा में यह चिकन रोल ही हुआ। यह एक मिडल ईस्टर्न डिश है, जिसमें मांस को बारीक-बारी काटकर एक इंवर्टेड कोन में लगाकर धीरे-धीरे रोस्ट किया जाता है। चपाती में कई सब्जियों और सॉसेज के साथ तैयार मीट को रैप किया जाता है। आप चिकन रोल से अलग शवरमा का मजा ले सकते हैं। 

 

2 कीमा समोसा

आप असली भारतीय हैं ही नहीं अगर आप समोसा पसंद नहीं करते हैं। अब जब समोसे में तरह-तरह की फिलिंग्स आने लगी हैं, तो इसमें कीमा भरकर भी खाया जाता है। यह आपकी पार्टी का फेवरेट स्नैक हो सकता है।  

3 बैदा रोटी

क्या आपने कभी इसका स्वाद चखा है? यह एक ऐसी रोटी होती है, जिमें कीमा मटन , चिकन या अंडे की फिलिंग होती है। इसे शैलो फ्राई किया जाता है और चूंकि आटा मैदे से तैयार होता है, इसलिए इसे बैदा रोटी कहा जाता है। 

 

4 हलीम

हैदराबाद में यह एक डिश बहुत पॉपुलर है। दरअसल, इसे बार्ले, मीट और दालों को पकाकर तैराय किया है। मांस को करी में अच्छी तरह से ब्लेंड या मैश किया जाता है और फिर गर्मागर्म रोटी के साथ इसका मजा लिया जाता है। साउथ एशिया, मिडल ईस्ट और सेंट्रल एशिया में यह डिश काफी ज्यादा पसंद की जाती है। 

5 फिरनी

आपकी इफ्तार की पार्टी बिना फिरनी के एकदम अधूरी है। इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस पारंपरिक डेजर्ट को दरदरे चावल, चीनी, दूध और इलायची से तैयार किया जाता है। आप भी इस रेसिपी को अपने मेनू में शामिल करना बिल्कुल न भूलें (सौंफियां फिरनी की रेसिपी)।

 

6 बिरयानी

ईद और इफ्तार का जिक्र हो और हम बिरयानी को भूल जाएं, ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता है। अपने मेनू में आपको कम से कम एक बिरयानी की रेसिपी जरूर रखनी चाहिए। अब आप मटन, बीफ और चिकन बिरयानी में से कुछ भी चुन सकते हैं। इसमें मांस को मैरिनेट करके पकाया जाता है और चावलों को अलग से मसालों के साथ तैयार करते हैं। 

 

7 शीर खुरमा

शीर खुरमा ईद पर बनाए जाने वाली सेवई पुडिंग है। इसे ब्रेकफास्ट में डेजर्ट के रूप में बनाया जाता है। इसमें खजूर शामिल किया जाता है। इसके साथ इलायची, पिस्ता, बादाम, लौंग, केसर, किशमिश और गुलाब जल भी शामिल किया जाता है।

 

इसे भी पढ़ें : ईद पर इन पारंपरिक व्यंजनों को बनाकर करें चांद का दीदार

 

8 खुरचन पराठा

क्या आपने खुरचन पराठा खाया है? इसे खोया से बनाया जाता है और इसमें केवड़े का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आटे को बराबर भागों में बांटकर उसमें खोया की फिलिंग की जाती है। अगर आपने इसे कभी न चखा हो, तो इसे मेनू में जरूर शामिल करें। 

इन्हें आप भी अपने मेनू में शामिल करें और इफ्तार पार्टी का जश्न अच्छे से मनाएं। हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आएगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी। 

Image Credit: Freepik, Swiggy

 
Iftar Recipes Eid Special Sweet Dishes Eid Recipes Eid 2023 Delicious Dishes Traditional Eid dishes