सोयाबीन को बनाने से पहले भिगोना क्यों है जरूरी? यहां जानिए फैक्ट्स

बिना भिगोए सोयाबीन सख्त, रबर जैसी और बेस्वाद रह जाती है। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो इसका स्वाद अच्छा नहीं आता और यह पकने में भी काफी वक्त लेता है।
image

सोयाबीन बहुत ही सस्ता और पौष्टिकता से भरपूर सूपरफूड है, जिसका इस्तेमाल कई तरह के किया जाता है। आमतौर पर घरों में सोयाबीन की सब्जी, पुलाव और कीमा बनाने के लिए किया जाता है। कुछ महिलाएं कटलेट बहुत ही चाव से खाना और बनाना पसंद करती हैं। सोयाबीन को बनाने का एक तरीका होता है, जिसे बनाने से पहले भिगो दिया जाता है।

लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि सोयाबीन को पकाने से पहले अक्सर भिगोने की सलाह दी जाती है? क्या ये सिर्फ इसलिए है कि वो जल्दी गल जाए या इसके पीछे कोई गहरा कारण छुपा है? यकीनन आपके मन में भी यह सवाल आते होंगे, जिसका जवाब हमारे पास नहीं होता। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

आखिर क्यों भिगोया जाता है सोयाबीन?

सोयाबीन को भिगोना कोई सामान्य घरेलू आदत नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक और स्वास्थ्य से जुड़ा जरूरी कदम भी है। इसलिए इसे चाहकर भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सोयाबीन को भिगोने से इसका स्वाद और टेक्सटर दोनों बेहतर होते हैं।

Do I need to soak soya chunks before cooking

इतना ही नहीं, सोयाबीन में मौजूद कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व भी होते हैं जो पाचन में बाधा डाल सकते हैं और शरीर में सूजन या गैस जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। इन्हें हटाने या कम करने के लिए भिगोना जरूरी हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं सोया चंक्स और हरी मटर की टेस्टी सब्जी

कैसे और कितनी देर भिगोना चाहिए?

  • सबसे पहले सोयाबीन को साफ करें और पानी को अच्छी तरह से धो लें।
  • फिर एक गहरा बर्तन लें और पानी को भर दें।
  • अब इसमें सोयाबीन को डालकर अच्छी तरह से साफ करें।
  • अब इसे 8–10 घंटे या रात भर भिगोना सबसे बेहतर होता है।
  • अगर गर्मी ज्यादा है तो इसे भिगोते वक्त पानी में थोड़ा-सा नमक डाल दें।
  • भिगोने के बाद पानी फेंक दें और ताजे पानी से एक बार धो लें, फिर इस्तेमाल करें।

क्विक टिप्स

अगर आप जल्दी में हैं या रात में सोयाबीन भिगोना भूल गई हैं, तो गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इसमें आपको बस 2 घंटे चाहिए होंगे, जिसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

How to remove excess water from soya chunks

आप पानी से अच्छी तरह से धोकर सोयाबीन का इस्तेमाल करें। आप भिगोई गई सोयाबीन को उबालकर सलाद या सूप में भी डाला जा सकता है। इसे कीमा, टिक्की, कबाब, ग्रेवी या पुलाव में भी इस्तेमाल करें, इससे स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाएगा।

भिगोनाभूल गए तो क्या करें?

अगर आप भिगोना भूल गई हैं, तो प्रेशर कुकर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको बहुत ही ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि 10 से 15 मिनट के अंदर सीटी आ जाती है। ऐसा करने से सोयाबीन बहुत ही सॉफ्ट हो जाएंगी और आसानी से इसका इस्तेमाल भी आप कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-एक कप सोया चंक्स से बना सकती हैं ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की ये रेसिपीज, आप भी करें नोट

सोयाबीन में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो सीधे तौर पर पाचन में बाधा डालते हैं जैसे- फाइटिक एसिड और ओलिगोसेकेराइड्स। इन्हें भिगोने से ये तत्व काफी हद तक टूट जाते हैं और पचने में आसानी होती है।

अगर सोयाबीन को भिगोकर इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP