herzindagi

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर कितनी फूडी हैं?

Anaarkali of Aarah को तो आप जानते ही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की अदाकारी के आप फैन जरूर होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीटाउन की ये ब्यूटी कितनी फूडी है। Her Zindagi के साथ एक खास मुलाकात में स्वरा भास्कर अपने कई फूडी सीक्रेट्स शेयर किए। 

Inna Khosla

Updated:- 2018-03-14, 19:40 IST

Anaarkali of Aarah को तो आप जानते ही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की अदाकारी के आप फैन जरूर होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि बीटाउन की ये ब्यूटी कितनी फूडी है। Her Zindagi के साथ एक खास मुलाकात में स्वरा भास्कर अपने कई फूडी सीक्रेट्स शेयर किए।

ये तो सब जानते हैं कि स्वरा भास्कर बॉलीवुड में आने से पहले दिल्ली के कॉलेज में पढ़ती थी लेकिन जब से उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने शुरू किया है तब से उनका दिल्ली आना थोड़ा कम हो गया है। हमारे साथ खास बातचीत में स्वरा भास्कर ने बताया कि वो दिल्ली को बहुत मिस करती हैं खासकर दिल्ली के उस street food को जिसे वो हीरोइन बनने से पहले आसानी से सड़क पर खा सकती थी।

वैसे आपको ये बता दें कि जल्दी ही सिल्वर स्क्रीन पर स्वरा भास्कर फिल्म Veere Di Wedding में सोनम कपूर और करीना कपूर के साथ नज़र आएंगी। आपको ये भी बता दें कि स्वरा भास्कर और सोनम कपूर बेस्ट फ्रेंड्स भी हैं।

दिल्ली के कौन से street food स्वरा को पसंद है।

स्वरा भास्कर दिल्ली के स्ट्रीट फूड की दीवानी हैं। इस वीडियो में स्वारा ने बताया कि वो दिल्ली का street food सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। स्वरा को दिल्ली से बेहतर स्ट्रीट फूड और किसी भी राज्य का नहीं लगता। दिल्ली के गोलगप्पे तो स्वरा का फेवरेट स्ट्रीट फूड है। ऐसा स्ट्रीट फूड कि वो हीरोइन बनने के बाद भी इसे खाने से खुद को रोक नहीं पाती। इतना ही नहीं स्वरा ने ये भी बताया कि उन्हें गोलगप्पे के अलावा दिल्ली की पापड़ी चाट,टिक्की, दही भल्ले भी बहुत पसंद है।

Read more:मूंगदाल की खस्ता मसाला टिक्की बनाने की ये खास रेसिपी जानिए

खाने की बात हो रही थी तो स्वरा को अपने कॉलेज के दिन भी याद आ गए। स्वरा भास्कर ने हमें बताया कि उनके कॉलेज के बाहर बंटा मिलता था जो लेमन सोडा होता है वो दिल्ली में उसे मसाला डालकर बनाकर देते हैं उसका स्वाद आप भी स्वरा भास्कर को बहुत याद आता है।

क्या स्वरा को खाना बनाना पसंद है।

जब हमने स्वरा भास्कर से पूछा कि क्या उन्हें खाना बनाना आता है तो इस पर स्वरा का कहना था कि आप इस बारे में पूछेंगे तो मैं कहूंगी कि मेरा हाल वही है जिसे आप कह सकते हैं मजबूरी का नाम महात्मा गांधी। मैं बहुत अच्छा खाना नहीं बनाती हूं लेकिन मजबूरी में थोड़ा बहुत बना लेती हूं एक ही तरह का तड़का लगाना आता है इसलिए सभी सब्जियों का स्वाद एक जैसा लगता है। वैसे उन्होंने एक और डिश के बारे में बात कि जिसकी रेसिपी उन्हें उनकी एक दोस्त ने दी है इस बारे में स्वरा ने कहा कि वो कई बार उस डिश की रेसिपी पढ़कर उसे बनाती हैं जिसे बनाने में उन्हें 4 घंटे लग जाते हैं लेकिन वही एक डिश है जो वो अच्छे से बना पाती हैं।

अब ये कौन सी डिश है ये जानने के लिए आप ये वीडियो जरूर देखिये।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हमें ये भी बताया कि उन्हें रोटी बनानी नहीं आती। और खाना बनाने में उन्हें बहुत समय लगता है क्योंकि उनकी स्पीड थोड़ी स्लो है।

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।