'Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma' टेलीविजन से सबसे लंबे चलने वाले शोज में से एक है। इस शो के कई किरदार काफी पॉपुलर हैं। ऐसा ही एक किरदार रोशन सिंह सोढ़ी का है। इसे लगभग सात सालों तक गुरचरण सिंह ने निभाया था। हालांकि, अब वह इस सीरियल का हिस्सा नहीं हैं। उनके बारे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। गुरुचरण सिंह दिल्ली से लापता हो गए हैं और पिछले 4 दिनों से परिवार और दोस्तों को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि उन्हें आखिरी बार 22 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था। यहां से उन्हें मुंबई जाना था। लेकिन, इसके बाद से एक्टर का कुछ पता नहीं है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
लापता हैं TMKOC के रोशन सिंह रोढ़ी उर्फ गुरचरण सिंह
View this post on Instagram
रिपोर्ट के मुताबिक, रोशन सिंह सोढ़ी अपने परिवार से मिलने दिल्ली आए थे और 22अप्रैल की सुबह उन्हें फ्लाइट से वापस मुंबई जाना था। वह अपने घर से फ्लाइट लेने, दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। लेकिन, उन्होंने फ्लाइट नहीं ली। उनका फोन भी बंद आ रहा है। इसके बाद से परिवार को उनकी चिंता सताने लगी और उसके बाद पिता ने, उनके गुमशुदगी की कम्पलेंट दर्ज करवाई।
गुरचरण सिंह के पिता ने दर्ज करवाई शिकायत
गुरचरण सिंह के पिता ने जो शिकायत दर्ज करवाई है, उसमें लिखा है, "'मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र-50 साल, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। वह फ्लाइट लेने एयरपोर्ट गया था। वह न तो मुंबई पहुंचा है और न ही वापस घर लौटा है और अब उनका फोन भी नहीं मिल रहा है। वह मेंटली स्टैबल है और हम उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन अब वह लापता है।"
पुलिस को मिला सुराग
बता दें कि पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें गुरचरण सिंह नजर आ रहे हैं। यह दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर का है। कहा जा रहा है कि वह एयरपोर्ट के अंदर नहीं गए थे और बाहर से ही लापता है। फिलहाल, पुलिस, एक्टर के कॉल रिकॉर्ड ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें-बबीता जी से लेकर बाबू जी तक, जानें कितनी पढ़ी-लिखी है तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की स्टार कास्ट
सोढ़ी के रूप में घर-घर में पॉपुलर हुए थे गुरचरण सिंह
View this post on Instagram
गुरचरण सिंह ने कई सालों तक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था। वह शो की शुरुआत के साथ ही, इससे जुड़े हुए थे। बीच में, उन्होंने कुछ वक्त का ब्रेक लिया था और फिर कुछ साल बाद वापसी की थी। लेकिन, 2020 में पिता का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण, उन्होंने इस शो और एक्टिंग दोनों से विदा ले ली।
यह भी पढ़ें-जानें कैसे शुरू हुआ था आपका फेवरेट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
गुरुचरण सिंह के परिवार वाले, उनके दोस्त और फैंस, उनके जल्द से जल्द मिलने की दुआ कर रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram/Gurcharan Singh
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों