सिंगर कपल सचेत-परंपरा के घर गूंजी किलकारी, घर आया नन्हा मेहमान

मशहूर सिंगर कपल सचित टंडन और परंपरा ठाकुर ने बेटे को जन्म दिया है। कपल ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से इस खबर को फैंस के साथ साझा किया है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-12-23, 14:46 IST
image

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कपल सचित टंडन और परंपरा ठाकुर के घर नन्हा मेहमान आया है। दोनों मम्मी पापा बन गए हैं। कपल ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यार वीडियो जारी कर अपने फैंस को खुशखबरी दी है। सचेत-परंपरा के नए और खूबसूरत चैप्टर का आगाज हो गया है। दोनों पहली बार माता पिता बनने का सुख पाकर बेहद खुश हैं।

कपल ने रिवील किया बेबी बॉय का चेहरा?

यहां तक की कपल नहीं बेबी बॉय की झलक भी दिखा दी है।। बेबी बॉय का चेहरा रिवील नहीं किया है। इंस्टा पर शेयर वीडियो में सचेत परंपरा ने बच्चे का हाथ थामे हुए दिल का शेप बनाकर हाथों और पैर की झलक दिखाई है। वीडियो के आखिर में लिखा है सचेत परंपरा का दिल आ गया।

कपल ने इसके साथ ही कैप्शन लिखा है, महादेव के आशीर्वाद के साथ हम यह बताते हुए बेहद खुश हैं, कि हमारे घर में नए मेहमान का आगमन हुआ है। हमारा बेटा आया है। हमारी जिंदगी के इस खूबसूरत पल को अपनी दुआओं और शुभकामनाओं से और भी खास बना दें। नमः पार्वती पतये हर हर महादेव। जय माता दी।

यह भी पढ़ें-Bigg Boss 18: डबल एविक्शन के बाद इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 6 सदस्य, विवियन डीसेना भी हैं शामिल

फिल्म कबीर सिंह के गाने से मिली थी पहचान

इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस और दोस्त जमकर बधाई दे रहे हैं। बता दे की सचेत परंपरा ने साल 2020 में शादी की थी और इसी साल अक्टूबर में उनकी प्रेगनेंसी की खबर सामने आई थी। उनके काम की बात करें तो कपल ने टॉयलेट एक प्रेम कथा, कबीर सिंह, पल पल दिल के पास, जर्सी जैसी फिल्मों में संगीत दिया है। हालांकि दोनों को असल पहचान कबीर सिंह के गाने बेखयाली से मिला था।

यह भी पढ़ें-राम कपूर से लेकर शहनाज गिल तक , इन सेलेब्स ने ट्रांसफॉर्मेशन कर दुनिया को चौंकाया

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP