Birthday Special: बचपन से लेकर कॉलेज तक, देखें शहनाज गिल की अनदेखी तस्वीरें

Birthday Special: शहनाज़ गिल आज अपना  31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आज इस खास मौके पर हम आपको उनकी कुछ बचपन की अनदेखी तस्वीरें दिखाने वाले हैं।

 

shehnaaz gill photos

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहती हैं। ऐसे में शहनाज को फैंस बहुत प्यार करते हैं। उनकी मासूमियत और उनके बेबाक अंदाज को हमेशा से ही खूब पसंद किया गया है। आज हम आपको शहनाज की बचपन की कुछ खास तस्वीरें दिखाने वाले हैं। कुछ फोटोज को अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

बचपन के बारे में कही ये बात

शहनाज ने बीते दिन एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। शहनाज की इस फोटो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। शहनाज ने इस फोटो के साथ एक कैप्शन भी लिखा था कि- जब सब कुछ कितना अच्छा था और लाइफ बहुत सिंपल थी। शहनाज की इस तस्वीर को हजारों फैंस लाइक कर चुके हैं।

जींस पहने दिखी क्यूट शहनाज गिल

एक और बचपन की तस्वीर शहनाज गिल की काफी वायरल हो रही थी। इस तस्वीर में शहनाज काफी ज्यादा क्यूट नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में शहनाज ने जींस पहन रखा है। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि वह उस समय 12 साल की होगी। इस फोटो को ट्विटर यूजर्स ने काफी ज्यादा पसंद किया है।

इसे भी पढ़ें- शहनाज गिल के चर्चित लुक्स जो आपको बना देंगे स्टाइल का शौकीन

शहनाज को बचपन से एक्टिंग का था शोख

बता दें कि शहनाज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें एक्टिंग का बचपन का से ही शौक था। वहीं इसके साथ ही वह गाने में भी दिलचस्पी रखती थी। इतना ही नहीं, वह बचपन से ही पढ़ाई में कुछ खास नहीं थी। यही वजह रही कि स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई करने के बाद शहनाज ने गाना शुरू कर दिया थी।

इसे भी पढ़ें- एक्टिंग के लिए छोड़ दिया था अपना घर, जानें शहनाज गिल के बारे में दिलचस्प बातें

शादी के लिए बनाया दबाव

शहनाज ने खुद इस बात का खुलासा बिग बॉस हाउस में किया था कि उनके परिवार वालों उनका शादी करना चाहते थे। उन्हें नहीं पसंद था कि वह फिल्मों में काम करें। इसका बाद भी शहनाज डटी रहीं कि वह एक्टिंग और सिंगिंग में ही अपना करियर बनाएंगी। बिग बॉस के बाद से ही उन्हें काफी अधिक लोकप्रियता मिली थी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit- instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP