बॉलीवुड की इन स्टार्स की मां नहीं देख पाईं अपने बच्चों की पहली फिल्म

इस आर्टिकल में हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मां उन्हें स्टार बनता हुआ नहीं देख पाई 

stars mother could not watch their children debut film

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कोई शख्स स्टार बनाने का सपना लेकर आता हैं लेकिन यहां पर कुछ ही लोगों के सपने पूरे होते हैं। वहीं इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे भी है जो आज के समय के कामयाब स्टार हैं लेकिन इन स्टार्स को इस बात का दुख हमेशा रहता है कि उनकी पहली उनकी मां नहीं देख पाई। इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मां उनकी पहली फिल्म नहीं देख पाई

शाहरुख खान

shahrukh khan

बॉलीवुड इंडस्ट्री में किंग खान से नाम से मशहुर सुपरस्टार शाहरुख खान को इस बात का दुख हमेशा रहता है कि उनकी मां उनकी पहली फिल्म नहीं देख पायी। दरअसल, शाहरुख खान की जब पहली फिल्म दीवाना रिलीज होने वाली थी उससे पहले ही एक्टर की मां का निधन हो गया था और इस वजह से शाहरुख खान उन्हें इतना कामयाब होते हुए नहीं देख पाई।

संजय दत्त

sanjay dutt

संजय दत्त की मां भी उनकी पहली फिल्म नहीं देख पाई थी। संजय दत्त की बायोपिक संजू में देखा जा सकता झी कि उनकी मां उनसे कहती हैं जब उनका बेटा स्टार बनेगा तो वो थिएटर में बैठकर जोर से सीटी बजाएंगी लेकिन एक्टर की मां का यह सपना अधूरा रह गया साथ ही एक्टर संजय दत्त को इस बात का दुख है कि उनकी मां उनकी पहली फिल्म नहीं देख पाई।

अर्जुन कपूर

arjun kapoor

बॉलीवुड के एक्टर अर्जुन कपूर की मां भी उन्हें एक्टर बनते हुए नहीं देख पाई थी। दरअसल, एक्टर अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने पहली शादी मोना कपूर से की थी जो अर्जुन कपूर की मां थी। वहीं बोनी कपूर ने दूसरी शादी श्रीदेवी से की थी और इन दोनों के दो बेटी जहान्वी और खुशी कपूर है। वहीं श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर मोना कपूर को अकेले छोड़ के चले गये थे जिसके बाद अर्जुन को उन्होंने अकेले ही पाला और जब एक्टर की पहली फिल्म आई उसे पहले कैंसर से वजह से उनकी मौत हो गयी।

जहान्वी कपूर

janvi kapoor

जिस तरह से अर्जुन कपूर की मां उनकी पहली फिल्म नहीं देख पाई तो वहीं अर्जुन कपूर की बहन जहान्वी कपूर की डेब्यू फिल्म भी उनकी मां श्रीदेवी नहीं देख पाई थी। श्रीदेवी की विदेश में मौत हो गयी थी और ये तब हुआ जब जान्हवी कपूर अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही थी। वहीं माँ के निधन के बाद जान्हवी कपूर ने फिर से शूटिंग स्टार्ट की और फिल्म की शूटिंग पूरी की। वहीं जब उनकी पहली फिल्म रिलीज़ हो रही थी तब उनकी मां उनके साथ नहीं थी।

यह भी पढ़ें-शादीशुदा होते हुए भी 90s की इस एक्ट्रेस को दिल दे चुके थे गोविंदा, खुद शेयर किया किस्सा

आपको धक-धक गर्ल से जुड़ा यह किस्सा कैसा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Image Credit:Social Media

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP