Sargun Mehta Revealed She Beats Husband Ravi Dubey: रवि दुबे और सरगुन मेहता टीवी के सबसे पॉपुलर कपल हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। रवि और सरगुन की जोड़ी सभी के लिए बहुत इंस्पायरिंग है। इस जेनरेशन में इन दोनों का प्यार आज भी वैसा का वैसा ही है। दोनों अक्सर साथ में हंसी-मजाक करते देखे जाते हैं। सरगुन मेहता का इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह कैसे अपने रिश्ते को मेंटेन करती हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वह अक्सर अपने पति रवि दुबे की पिटाई करती हैं।
सरगुन मेहता और रवि दुबे का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं, "दुनिया में ऐसी कोई भी चीज नहीं है, जो मुझे रवि को देखने से रोक सके। आज के टाइम में तो रेड फ्लैग जैसी चीजें आ चुकी हैं कि ये कर दिया, वो कर दिया। मुझे ये नहीं पसंद, मुझे इस रिश्ते के बारे में सोचना होगा। आजकल लोगों में ऐसी बातें होती हैं, लेकिन हम दोनों के बीच ऐसा बिल्कुल नहीं है।"
यह भी देखें- 3 Sargun Mehta Night Party Look: नाइट पार्टी के लिए क्रिएट करें सरगुन मेहता के ये लुक्स, देखें तस्वीरें
रवि को नहीं दी च्वॉइस
View this post on Instagram
सरगुन अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए आगे कहती हैं, "मैंने तो इसे कभी च्वॉइस ही नहीं दी। मेरी ऐसी कोई च्वॉइस ही नहीं है, जो इसके बिना हो। मेरे लिए हमेशा एक ही चीज रही है, इसका साथ। इसका साथ होना चाहिए।"
सरगुन करती हैं रवि दुबे की पिटाई
सरगुन मस्तीभरे अंदाज के साथ आगे कहती हैं, "अगर मुझे कुछ पसंद नहीं आता, तो मैं इसकी पिटाई भी कर देती हूं।" इतना कहते ही एक्ट्रेस अपने पति के कंधे पर मस्ती के साथ एक थप्पड़ जड़ देती हैं और कहती हैं, "जो चीज मुझे पसंद नहीं होती, रवि उसे करना ही बंद कर देता है और इसी तरीके से हमारा प्यार बना रहता है।" इस बात पर रवि दुबे भी हंस पड़े और बोले, "आपने वो फिल्म देखी होगी 'कभी खुशी कभी गम' हमारे बीच है कभी चाबुक कभी कोहनी।"
साथ मिलकर खोला प्रोडेक्शन हाउस
View this post on Instagram
रवि दुबे और सरगुन मेहता ने साल 2013 में शादी की थी। प्रोफेशनल लाइफ में दोनों साथ में ग्रो कर रहे हैं। दोनों ने साथ में अपना प्रोडेक्शन हाउस भी खोला है। इन दोनों के टीवी शोज को फैंस काफी पसंद करते हैं।
यह भी देखें- पंजाब की टॉप एक्ट्रेस सरगुन मेहता का घर है बेहद खूबसूरत, देखें इनसाइड फोटोज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों