Rhea Chakraborty Birthday:अनुष्का शर्मा की इस फिल्म के लिए रिया चक्रवर्ती ने दिया था ऑडिशन, फ्लॉप फिल्मों के बाद 3 साल नहीं मिला था काम

रिया चक्रवर्ती आज 32 साल की हो गई हैं। उनका फिल्मी करियर कुछ खास शानदार नहीं रहा। लेकिन, उनकी जिंदगी से कई विवाद जुड़े हैं। 

 
rhea chakraborty turns

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आज 32 साल की हो गई हैं। रिया का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला। लेकिन, उनका नाम कई विवादों से जुड़ा और इन विवादों के चलते वह हमेशा सुर्खियों में रहीं। रिया, सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड थीं और सुशांत की मौत के बाद, रिया पर कई इल्जाम भी लगे थे। यहां तक कि उन्हें सुशांत की मौत के केस में जेल भी जाना पड़ा था। रिया कई फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा रही हैं और एक्ट्रेस बनने से पहले वह MTV इंडिया पर वीजे का काम करती थीं। रिया ने एक बड़े बैनर की हिट फिल्म के लिए भी ऑडिशन दिया था। लेकिन, यह फिल्म उनके हिस्से में नहीं आई और बाद में यह फिल्म अनुष्का शर्मा को मिली। चलिए, आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

रिया चक्रवर्ती ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए दिया था ऑडिशन

2013 में रिया अपना बॉलीवुड ब्रेक पाने में सफल रहीं। उन्हें फिल्म मेरे डैड की मारुति में जसलीन का रोल निभाने का मौका मिला, लेकिन यह भी फ्लॉप ही रही। इसे पहले उन्होंने यशराज फिल्म्स की मूवी 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था। बाद में यह फिल्म अनुष्का शर्मा को मिली। रिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, "मैंने 'बैंड बाजा बारात' के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन, सलेक्ट नहीं हुई थी। मुझे बहुत दुख हुआ था। लेकिन, मुझे लगता है कि कुछ फिल्में किस्मत से मिलती हैं और वह फिल्म मेरे लिए नहीं थी। मैं उस वक्त 17 साल की थी और शायद मेकर्स को लगा होगा कि मैं उस रोल में फिट नहीं बैठती...कोई बात नहीं।"

फ्लॉप फिल्मों के बाद 3 साल तक नहीं मिला था काम

रिया चक्रवर्ती ने 2012 में तेलुगू फिल्म 'तुनेगा तुनेगा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म फ्लॉप हुई थी। इसके बाद, 2013 में रिया की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म भी फ्लॉप रही। 2014 में आई रिया की तीसरी फिल्म 'सोनाली केबल' भी नहीं चली और उसके बाद रिया को 3 सालों तक खाली बैठना पड़ा। 2017 में उन्हें कुछ फिल्मों में कैमियो रोल मिला। लेकिन, ये भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। रिया का फिल्मी करियर आज भी कुछ खास अच्छा नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें- जुलाई में रिलीज होगी ये वेब सीरीज और फिल्में, मनोरंजन से भरपूर होगा यह महीना

रिया चक्रवर्ती आपको कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की वो एक्ट्रेसेस जिन्हें डायरेक्टर से हो गया था प्यार

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP