बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अभिनेत्री ने कई दमदार फिल्मों में काम किया है। अब वह अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। अनुष्का शर्मा विराट कोहली से पहले भी एक क्रिकेटर को डेट कर चुकी हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अभिनेत्री ने किस क्रिकेटर को और कब डेट किया था।
अनुष्का शर्मा ने इस क्रिकेटर को किया डेट
इंडस्ट्री में अक्सर सेलेब्स का नाम एक दूसरे संग जुड़ता रहता है। अनुष्का शर्मा को लेकर साल 2012 में मीडिया में ये खबर आई थी कि वह भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को डेट कर रही हैं। हालांकि इन अफवाहों पर कपल ने कभी रिएक्ट नहीं किया था। कपल को कई बार एक- साथ डिनर डेट पर देखा गया था। हालांकि यह अफवाह उड़ने के बाद कपल को कभी साथ में नहीं देखा गया।
अनुष्का और विराट की कब हुई मुलाकात
इसके बाद अनुष्का शर्मा की लाइफ में विराट कोहली आएं। कपल की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। देखते ही देखते दोनों का मिलना जुलना बढ़ गया और कपल ने शादी करने का फैसला किया। कपल ने साल 2017 में धूमधाम से शादी रचाई थी। अब कपल के 2 बच्चे है और कपल अपनी खुशहाल लाइफ में खुश है।
इसे भी पढ़ें :Anushka Sharma Future: अनुष्का शर्मा की राशि से जानें उनका अनसुना भविष्य
अनुष्का शर्मा का करियर
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने साल 2010 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। तक से लेकर अब तक अभिनेत्री ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
इसे भी पढ़ें : दोस्त, सोलमेट और परफेक्ट पेरेंट्स...विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी इसलिए है सुपरहीट
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों