herzindagi
image

कौन है संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी? करिश्मा और रणबीर कपूर से क्या है इनका नाता

भारत के जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर की पहली पत्नी रह चुकी नंदिता महतानी एक फेमस फैशन डिजाइनर है।
Editorial
Updated:- 2025-06-13, 15:40 IST

संजय कपूर जाने माने बिजनेसमैन थे। संजय और उनके परिवार सोना ग्रुप नाम से बनी एक कंपनी को चलाते हैं। यह कंपनी खासकर गाड़ियों के पुर्जे बनाने का काम करती है। जानकारी के मुताबिक संजय कपूर की 3 पत्नियां है, जिनमें से सबसे पहली पत्नी नंदिता महतानी है, जो एक जानी मानी फैशन डिजाइनर है। बता दे की नंदिता ने खुद का लेबल भी लॉन्च किया है।

फैशन डिजाइनर है नंदिता

2 - 2025-06-13T153333.477

नंदिता रिसॉर्ट और कॉकटेल वियर के लिए बहुत जानी जाती हैं। उन्होंने कैटरीना कैफ, गौरी खान से लेकर शिल्पा शेट्टी तक कई बड़े-बड़े हस्तियों के आउटफिट डिजाइन किए हैं। यही नहीं नंदिता जाने-माने क्रिकेटर विराट कोहली की भी स्टाइलिस्ट रही है। नंदिता और डिनो मोरिया ने साथ मिलकर 'प्लेग्राउंड' नामक एक कंपनी भी चलाई है।

यह भी पढ़ें: फैशनेबल लुक के लिए ट्राई करें Manushi Chhillar के saree look

संजय कपूर से तलाक

नंदिता की पर्सनल लाइफ की बात की जाए, तो उन्होंने संजय कपूर से साल 1996 में शादी की थी। शादी के 4 साल बाद यानी 2000 में दोनों ने तलाक ले लिया था। हालांकि तलाक की कोई खास वजह सामने नहीं आई है। नंदिता से तलाक के कुछ समय बाद संजय ने एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ शादी की थी। बता दे की नंदिता और करिश्मा कपूर भी बेहद करीबी दोस्त रह चुकी है।

रणबीर कपूर संग जोड़ा नाता

1 - 2025-06-13T153335.577

जानकारी के मुताबिक नंदिता का संजय कपूर के साथ तलाक होने के बाद उनका नाम बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के साथ भी जोड़ा गया था। कई लोगों का मानना था कि रणबीर कपूर और नंदिता एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन बाद में नंदिता ने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें: Cannes 2025: रेड और सिल्वर चेन व्हाइट ड्रेस में छाईं जैकलीन फर्नांडिस, कान्स में बिखरा फैशन का जलवा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - instagram/nanditamahtani

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।