herzindagi
know bhojpuri actors real name

भोजपुरी सिनेमा के इन सितारों ने फिल्मों में आने के लिए बदला अपना नाम

भोजपुरी सिनेमा के कई सितारों ने इंडस्ट्री में आते ही सबसे पहले अपना बदला। इस लिस्ट में कई बड़े सेलेब्स का नाम शामिल है।  
Editorial
Updated:- 2024-04-17, 12:24 IST

भोजपुरी सिनेमा में कई बड़े सेलेब्स काम करते हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कई बड़े सेलेब्स हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम बदल दिया। इस लिस्ट में कई बड़े कलाकार का नाम शामिल है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस लिस्ट में किन सेलेब्स का नाम शामिल है। 

रवि किशन

Ravi Kishan celebrates his th birthday

रवि किशन को आपने कई बड़ी फिल्मों में देखा होगा। वह  आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने लाखों लोगों के बीच एक अलग पहचान हासिल की है। एक्टर भोजपुरी सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर की लिस्ट में आते हैं। रवि किशन का असली नाम रविंद्र नाथ शुक्ला है।

निरहुआ 

nirahua

भोजपुरी सिनेमा के धमाकेदार एक्टर निरहुआ का असली नाम काफी कम लोग जानते हैं। एक्टर का असली नाम दिनेश लाल यादव है। हालांकि एक्टर की फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म के बाद एक्टर का नाम निरहुआ रख दिया गया। 

कल्लू अकेला 

kallu ekela

सोशल मीडिया पर मशहूर कल्लू अकेला अपने दमदार गानों के लिए मशहूर हैं। अभिनेता ने कई मजेदार गानों को गाया है। इंटरनेट पर उनके गानों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। उनका असली नाम अरविंद अकेला है हालांकि लोग उन्हें कल्लू अकेला के नाम से जानते हैं। 

इसे भी पढ़ें : मोनालिसा से लेकर अक्षरा सिंह तक, इन भोजपुरी एक्ट्रेस को बहुत पसंद करते हैं लोग

प्रदीप पांडे

px Pradeep Pandey Chintu

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रदीप पांडे को लोग चिंटू के नाम से ही जानते हैं। दरअसल, प्रदीप पांडे ने एक फिल्म में अपना नाम चिंटू रखा था। यह नाम ऑनस्क्रीन इतना मशहूर हुआ कि अब लोग उन्हें चिंटू कहकर ही बुलाते हैं।

इसे भी पढ़ें : भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं हिंदी सिनेमा की ये अभिनेत्रियां

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

 

Image Credit - ravi kishan

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।