रणबीर कपूर और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक और टीजर सामने आ चुका है, जिसे देखने के बाद दर्शकों फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्सुक हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में अपनी जगह बनाई है। यह फिल्म साल 2026 के दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। रामायण में राम का किरदार रणबीर कपूर और माता सीता का रोल साई पल्लवी ने निभाया है। वहीं साउथ एक्टर यश ने रावण का रोल प्ले किया है। फिल्म में माता सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अपनी खूबसूरती सादगी और एक्टिंग से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया में नहीं बल्कि मेडिकल लाइन में अपना करियर बनाना चाहती थी। चलिए जानते हैं कि कितना पढ़ी-लिखी हैं साउथ एक्ट्रेस साई-
View this post on Instagram
साउथ इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली साई पल्लवी ने मलयालम फिल्म प्रेमम से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म उन्होंने मलार का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया जिनमें फिदा (तेलुगु), काली (मलयालम) और मिडल क्लास अब्बाय (तेलुगु) शामिल हैं। हालांकि इन मूवी के अलावा वह तमाम फिल्मों में बतौर मेन लीड काम कर चुकी हैं। अगर बात करें बॉलीवुड में डेब्यू करने की तो साई पल्लवी नितेश कुमार की रामायण से डेब्यू कर रही हैं।
View this post on Instagram
साई पल्लवी का जन्म 9 मई, 1992 को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कोटागिरी में हुआ था। साई की माता का नाम राधा कन्नन और पिता का नाम सेंथमारई कन्नन है। बता दें कि साई के पिता सेंथमारई कन्नन एक सेंट्रल एक्साइज अफसर थे। साई पल्लवी की एक छोटी बहन का नाम पूजा कन्नन है, जो एक्ट्रेस है।
View this post on Instagram
साई पल्लवी सेंथमराय बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ एक अच्छी डांसर भी हैं। साई को प्रेमम् और फिदा फिल्मों में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए दो फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। वहीं अगर बात करें साई पल्लवी के एजूकेशन की तो उन्होंने साल 2016 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।
इसे भी पढ़ें- क्या 'रामायण' के लिए शाकाहारी बनेंगी साई पल्लवी? तोड़ी चुप्पी, दे डाली कानून की धमकी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।