Mother's Day 2024: राखी से फरीदा जलाल तक बॉलीवुड की इन मशहूर एक्ट्रेस ने बदली 'मां' की परिभाषा

 'मदर्स डे' मां की ममता को सम्मानित करने का दिन होता है। इस लेख में आज हम बॉलीवुड की उन मांओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी मां की एक अलग परिभाषा लिखी। 

mother role actress in bollywood

'मां' शब्द सुनकर ही सारी दिक्कतें छूमंतर हो जाती है। घर के अंदर आते ही मां-मां चिल्लाना शुरू हो जाता है, जब तक वह दिख नहीं जाती मन को शांति नहीं मिलती है। मां की ममता से लेकर उसकी सहनशीलता को दर्शाते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी फिल्में बनाई गई है। मां अपने बच्चे के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाती है। मां को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उसे किन दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

मां के प्रेम को सम्मानित करने के लिए हर साल मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। हालांकि मां की ममता को सेलिब्रेट करने के लिए आप किसी भी दिन को चुन सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद साल के एक दिन को खास मां के लिए समर्पित किया गया है। मां का किरदार कितना अहम है इसकी कल्पना हम कर ही नहीं सकते हैं। वो नहीं तो सब कुछ अधूरा है। मां के ममता की कीमत इतनी ज्यादा है कि बिना इसके असल जीवन ही नहीं फिल्मी पर्दे का भी किरदार पूरा नहीं होता। इस लेख में आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें मां के किरदार को फिल्मों में अलग-अलग तरह से पेश किया गया।

बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों ने मां के किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि फिल्मी दुनिया की मां का नाम लेते ही उनकी छवि उभर कर आती है। चलिए जानते हैं उन मांओं के बारे में।

निरूपा रॉय (Nirupa Roy)

Nirupa Roy

70 और 80 के दशक में लगभग हर हीरो की मां का किरदार निरूपा रॉय ने निभाया है। निरूपा रॉय को मां का किरदार निभाने वाली मशहूर मांओं में से एक माना जाता था। उन्होंने दीवार फिल्म में अमिताभ बच्चन की मां का रोल किया था। इस किरदार को लोग आज भी याद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- मां हो या अनुपमा... आखिर क्यों सिर्फ खाना बनाने पर ही दिखता है मम्मी का प्यार?

दुर्गा खोटे (Durga Khote)

Durga Khote

दुर्गा खोटे ने फिल्म इंडस्ट्री में उस दौर में कदम रखा था जिस समय महिलाओं के किरदार भी पुरुष निभाया करते थे। मां के किरदार को निभाते हुए दुर्गा खोटे को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिली थी। उन्होंने अपने प्यार दुलार से भरपूर मां के किरदार को बहुत ही बारीकी से निभाया था। आपको बता दें कि दुर्गा ने फिल्म कर्ज में ऋषि कपूर की मां का रोल प्ले किया था।

राखी (Rakhi)

बॉलीवुड जगत में मां का किरदार निभाने वाली राखी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। करण-अर्जुन फिल्म में मां के किरदार से उन्हें एक अलग पहचान मिली थी। लोगों आज भी उन्हें करण-अर्जुन की मां से जानते हैं। इस फिल्म में मां के अटूट विश्वास को दिखाया गया था।

अचला सचदेव (Anchalaa Sachdewa)

Anchalaa Sachdewa

एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी अचला सचदेव ने मां और दादी के किरदार के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। कभी खुशी कभी गम फिल्म में एक्ट्रेस ने शाहरुख खान और ऋतिक रोशन की दादी का किरदार निभाया था।

फरीदा जलाल (Farida Jalal)

Farida Jalal

दिलवाले दुल्हनिया फेम फरीदा जलाल ने काजोल की मां का किरदार निभाया था। उन्होंने फिल्मों कभी इमोशनल सीन तो कभी हंसमुख और मजाकिया किरदार निभाया है। कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'कहो ना प्यार है', जैसी फिल्मों में मां का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

इसे भी पढ़ें- अगर मां को घर सजाना है पसंद, तो इस मदर्स डे उन्हें उपहार दें ये खास चीजें

मदर्स डे 2024: इसमदर्स डेको स्पेशल बनाने के लिए जाने आप अपनी मां को क्या गिफ्ट दें सकते हैं और उनकी पसंदीदा मूवी, सॉन्ग के साथ कैसे करे एन्जॉय। Herzindagi के कैंपेन 'Maa Beyond Stereotypes' से जुड़ें और सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी सोच को बदलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Image credit-Instagram, IMDb

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP