गणेश चतुर्थी की धूम सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश में देखने को मिलती है। गणेश उत्सव के मौके पर जगह-जगह पंडाल लगते हैं और लोग अपने घरों में भी गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। गणेशोत्सव की बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के गलियारों में भी खूब धूम देखने को मिलती है। सेलेब्स ढोल-बाजे के साथ गणपति बप्पा का अपने घर में स्वागत करते हैं, वहीं ऐसे भी सेलेब्स हैं जो अपने हाथों से इको फ्रेंडली मूर्ति बनाते और उनकी पूजा करते हैं।
इको फ्रेंडली गणपति मूर्ति बनाने वाले सेलेब्स की लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर टीवी के कई सितारों के नाम शामिल हैं। जिसमें राजकुमार राव, रितेश देशमुख, ऋत्विक धनजानी, करण वाही, राकेश बापट, इशिता दत्ता समेत कई सेलेब्स हैं।
गणेश उत्सव पर कौन-कौन से सेलेब्स बनाते हैं अपने हाथों से मूर्ति?
राजकुमार राव
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव हर साल अपने हाथों से गणपति बप्पा की इको फ्रेंडली मूर्ति तैयार करते हैं। गणेश उत्सव पर राजकुमार राव, इको-फ्रेंडली बप्पा की स्थापना और पूजा करते हैं। इस बार भी एक्टर ने अपने हाथों से गणेश जी की मूर्ति बनाई थी और उनकी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थी। राजकुमार राव ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था- मिलिए हमारे सुपर इको-फ्रेंडली गणपति जी से। हमने इन्हें घर पर बनाया है। गणपति बप्पा मोरया।
View this post on Instagram
रितेश देशमुख
एक्टर रितेश देशमुख भी घर पर ही अपने हाथों से गणेश भगवान की मूर्ति बनाते हैं। इस बार एक्टर ने अपने दोनों बेटों और अन्य कुछ बच्चों के साथ इको-फ्रेंडली गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई थी। जिसकी वीडियो रितेश ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।
इसे भी पढ़ें- अंबानी परिवार ने धूमधाम से किया बप्पा का स्वागत, देखिए आरती से लेकर ग्रैंड सेलिब्रेशन से जुड़े हाइलाइट्स
करणवीर बोहरा
फेमस टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने भी इस साल अपने हाथों से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई थी। जिसका वीडियो एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। करणवीर बोहरा ने वीडियो के साथ कैप्शन में बताया था कि गणपति बप्पा की मूर्ति उनके बच्चों ने तैयार की है।
ऋत्विक धनजानी
फेमस टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी भी हर साल अपने हाथों से बप्पा की मूर्ति तैयार करते हैं। ऋत्विक ने इस साल भी बप्पा की अपने हाथों से मूर्ति तैयार की थी और उन्हें स्थापित करके पूजा-अर्चना भी की है। ऋत्विक धनजानी, गणपति की मूर्ति बनाने में खूब मेहनत करते हैं।
View this post on Instagram
करण वाही
एक्टर करण वाही ने भी अपने दोस्त ऋत्विक धनजानी की मदद से इस बार गणपति बप्पा की मूर्ति हाथों से बनाई है। करण वाही ने भी बप्पा की भक्ति में लीन होकर इको-फ्रेंडली मूर्ति तैयार की, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
गुरमीत चौधरी
टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदारन निभाकर घर-घर में फेमस हुए एक्टर गुरमीत चौधरी भी गणपति बप्पा की मूर्ति अपने हाथ से बनाते हैं। गुरमीत चौधरी ने बीते साल अपने हाथों से गणेश जी की मूर्ति तैयार की थी। एक्टर ने इस बार राम लला स्वरुण गणपति जी का अपने घर स्वागत किया है।
इसे भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी से लेकर सलमान खान तक, इन सितारों ने धूमधाम से किया गणपति बप्पा का विर्सजन
राकेश बापट
टीवी और मराठी एक्टर राकेश बापट भी एक प्रोफेशनल की तरह गणपति बप्पा की मूर्ति तैयार करते हैं। राकेश बापट की कलाकारी देखने लायक होती है। एक्टर इको-फ्रेंडली मूर्ति बनाते और फिर उनकी पूजा-अर्चना मराठी स्टाइल में करते हैं।
इशिता दत्ता
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता भी अपने हाथों से गणपति बप्पा की मूर्ति तैयार करती हैं। फिल्म दृश्यम में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस बप्पा की भक्ति में लीन होकर उनकी मूर्ति बनातीं और उसकी झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। साथ ही खूब धूमधाम के साथ गणेश उत्सव मनाती हैं।
अब आप जान ही गई होंगी कि कौन-कौन से सेलेब्स अपने हाथों से गणपति बप्पा की मूर्ति तैयार करते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों