अलका याग्निक का नंबर 1 फैन हुआ करता था ओसामा बिन लादेन...छापे के दौरान आतंकी के कंप्यूटर से मिले थे सबूत

Osama Bin Laden Was Fan Of Alka Yagnik Songs: अलका याग्निक ने अपने करियर में कई हिट गाने गाए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। उनके फैंस की लिस्ट में ओसामा बिन लादेन का भी नाम शामिल है। 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-18, 12:44 IST
Osama Bin Laden Was Fan Of Alka Yagnik Songs

Osama Bin Laden Was Fan Of Alka Yagnik Songs:मशहूर गायिका अलका याग्निक 1980-90 के दशक से अपनी आवाज से लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा रही हैं। अलका की आवाज में जादू है। अपनी आवाज के इसी जादू से एक्ट्रेस आज तक फैंस के दिलों पर राज करती हैं। सिंगर ने बहुत कम उम्र में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्हें असली पहचान माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर स्टरर फिल्म 'तेजाब' में उनके फेमस सॉन्ग 'एक दो तीन' से मिली थी। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। अलका के फैन देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। सरहद पार भी उनके गाने बड़े चाव से सुने जाते हैं। उनके फैंस की लिस्ट में एक नाम आतंकी ओसामा बिन लादेन का भी आता है। सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ये सच है। आतंकी के ठिकाने पर जब छापा पड़ा, तब इस बात के सबूत मिले। आइए जानें, अलका याग्निक के जबरा फैन की कहानी...

ओसामा बिन लादेन था अलका का फैन

View this post on Instagram

A post shared by ISAMRA (@isamracopyright)

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि ओसामा बिन लादेन अलका के गानों का फैन हुआ करता था। 2011 में CIA ने एबटाबाद में ओसामा के ठिकाने पर जब छापा मारा, तो वहां उन्हें एक कंप्यूटर भी मिला। उस कंप्यूटर में कई बॉलीवुड हिट सॉन्ग थे। उसकी प्ले लिस्ट में उदित नारायण, कुमार सानू और अलका याग्निक के गाने शामिल थे।

जब अलका याग्निक से पूछा गया सवाल

अनु रंजन के इंटरव्यू में जब अलका को बताया गया कि ओसामा बिन लादेन उनका फैन था, तो सिंगर ने इस पर रिएक्ट करते हुए शानदार जबाव दिया था। पहले अलका काफी हैरान हुईं। अनु रंजन ने उन्हें बताया कि ओसामा आपका फैन है। उसके पास आपके गानों का कलेक्शन मिला था। इस पर सिंगर ने कहा, "तो क्या हुआ, इसमें मेरी क्या गलती है? ओसमा बिन लादेन जो भी हो , जैसा भी हो। उसके अंदर एक छोटा सा कलाकार तो होगा ना भई कहीं ना कहीं। पसंद है, तो अच्छा है ना।"

ओसामा बिन लादेन के पास थे अलका के ये गाने

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ओसामा बिन लादेन के कलेक्शन नें अलका के कई हिट गाने थे। उसके पास 'अजनबी मुझको इतना बता', 'दिल तेरा आशिक' और उदित नारायण का 'तू चांद है पूनम का' जैसे कई हिट गानों का कलेक्शन था।

गंदी राजनीति ने छीने कई गाने

अनु रंजन के साथ इसी इंटरव्यू में सिंगर ने बताया कि लोगों की गंदी राजनीति के कारण उनके हाथों से कई गाने चले गए। उन्होंने खुलासा किया कि कई सिंगर्स ने उनके साथ ऐसी गंदी राजनीति की है। हालांकि, उन्होंने खुलकर किसी का नाम नहीं लिया। जब तक वह किसी गाने की रिहर्सल कर रही होती थीं, तब तक उन्हें खबर मिलती थी कि किसी और दिग्गज सिंगर ने वह गाना गा दिया।

यह भी देखें- अलका याग्निक को 58 की उम्र में हुई यह दुर्लभ बीमारी, सिंगर ने पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram/Imdb

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP