अलका याग्निक को हुई रेयर बीमारी, इन फेमस सिंगर्स को भी होती है सुनने में दिक्कत

नब्बे के दशक की सबसे दिलकश आवाज अलका याग्निक अब रेयर डिजीज की शिकार होने की वजह से सुनने की क्षमता खो बैठी हैं। 

 

s famous singers with hearing loss

90 की दशक में हर गाने को अपनी आवाज देकर मशहूर हो चुकी अलका याग्निक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने कई दमदार गानों को अपनी आवाज से सुपरहिट साबित किया है। उनकी आवाज में एक जादू है, जिस भी गाने को वह गाती हैं वह हीट होता ही था। अलका याग्निक को हियरिंग लॉस होने लगा है जिसके कारण वह सुनने की क्षमता खो बैठी हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके दी हैं। बता दें केवल अलका याग्निक ही नहीं, उनसे पहले कुछ और म्यूजिशियन भी इस रेयर डिजीज के शिकार हो चुके हैं।

क्रिस मार्टिन Chris Martin

ChrisMartinManch (cropped)

कोल्ड प्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन को भी बचपन से लाउड म्यूजिक सुनने की आदत थी। यही आदत उनकी इस रेयर बीमारी का कारण बना। जी हां, क्रिस मार्टिन को भी हियरिंग लॉस होने के कारण सुनने में दिक्कत होता है। वह अपनी कानों की सुरक्षा के लिए मोल्डेड फिल्टर प्ल्गस पहनते हैं।

नील यंग Neil Young

DesertTrip  () (cropped)

कनाडा के नामी सिंगर्स की लिस्ट में नील यंग का भी नाम शामिल है। नील यंग टिनिटस नाम की बीमारी से काफी लंबे समय तक जूझते रहे थे। इस बीमारी के दौरान उन्हें कानों में रिंग की आवाज आती थी। यह भी एक रेयर डिजीज है। इस बीमारी के बाद से ही उन्होंने सॉफ्ट म्यूजिक क्रिएट करना शुरू किया।

इसे भी पढ़े-अलका याग्निक को 58 की उम्र में हुई यह दुर्लभ बीमारी, सिंगर ने पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

फिल कोलिंस Phil Collins

GenesisO ( of ) () (cropped)

सिंगर और सॉन्ग राइटर फिल कोलिंस को भी सुनने में दिक्कत होती हैं। यह समस्या उन्हें अचानक हुई थी। एक दौरान वह अपनी बेटी के साथ वीडियो गेम खेल रहे थे। जिसके कुछ समय के बाद उन्हें अचानक से सुनने में दिक्कत होने लगी। अब उन्हें सुनने के लिए हियरिंग एड की जरूरत होती हैं।

इसे भी पढ़े-अलका याग्निक की पर्सनल लाइफ से जुड़ी हुई दिलचस्प बातें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP