herzindagi
malaika arora luxury house inside photos and interior design

आलीशान घर में रहती हैं मलाइका अरोड़ा, हर कोने से झलकती है रॉयल्टी, इंटीरियर डिजाइन बना देगा दीवाना

Malaika Arora Luxury House: मलाइका अरोड़ा बहुत ही शानदार अपार्टमेंट में रहती हैं। उनका घर अंदर से बहुत ही खूबसूरत है। उन्होंने घर के हर हिस्से को बहुत ही रॉयल तरीके से सजाया हुआ है। आइए देखें, मलाइका के घर की शानदार तस्वीरें...
Editorial
Updated:- 2024-12-28, 16:26 IST

Malaika Arora Luxury House Photos: बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा, एक्ट्रेस अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। कुछ वक्त पहले मलाइका अपने फैंस के लिए एक शो लेकर आई थीं, जिसका नाम Moving In With Malaika था। इस शो में एक्ट्रेस ने अपने आलीशान और खूबसूरत घर की कुछ झलकियां दिखाई थीं। 

हॉटस्टार स्पेशल्स प्रेजेन्ट्स 'मूविंग इन विद मलाइका' की रिलीज से पहले डिज्नी+ हॉटस्टार ने मलाइका के शानदार घर की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। उनका घर क्लासी और एलीगेंट है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरों में भी उनके घर की झलकियां देखने को मिलती हैं। आइए देखें मलाइका अरोड़ा के घर की शानदार तस्वीरें...

यह भी देखें- मलाइका अरोड़ा से सिर्फ 12 साल बड़े थे उनके पापा? सोशल मीडिया पर सरनेम को लेकर भी उठे सवाल

मुंबई के बांद्रा में है घर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका का शानदार घर मुंबई के बांद्रा इलाके में है। एक्स हसबैंड अरबाज खान से अलग होने के बाद एक्ट्रेस साल 2016 में यहां शिफ्ट हुई थीं। यहां मलाइका बेटे अरहान और डॉग कैस्पर के साथ रहती हैं। 

एंट्रेंस लॉबी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका की एंट्रेंस लॉबी बहुत ही खूबसूरत है। इस एरिया में मार्बल फर्श और लाइट शेड कलर की दीवारें हैं, जो बहुत ही शानदार एक्सपीरियंस देती हैं। अक्सर एक्ट्रेस थीम और फेस्टिवल के हिसाब से एंट्रेस को डेकोरेट करती हैं। मलाइका इस एरिया में अक्सर फैमिली और दोस्तों के साथ फोटोज क्लिक करती हैं। 

घर का इंटीरियर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका का घर इंटीरियर की वजह से बहुत ही ज्यादा लग्जरी नजर आता है। पूरे घर को कंटेम्पररी और क्लासिक दिखाने के लिए उन्होंने पेस्टल कलर्स का इस्तेमाल किया है। उनके लिविंग एरिया में ग्रे-वेन्ड मार्बल का फर्श है, जो सुपर क्लासी लगता है। डेकोरेशन के लिए उन्होंने बड़े-बड़े प्लांट और फ्लावर पॉट भी लगाए हुए हैं। 

डाइनिंग एरिया

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका के डाइनिंग एरिया में 8 लोगों के बैठने की जगह है। डाइनिंग टेबल के ऊपर एक जियोमेट्रिक झूमर लगा है। साथ ही इस हिस्से को मिरर फ्लावर पॉट्स के साथ सजाया गया है। 

वॉक इन शूज क्लोसेट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

एक्ट्रेस ने अपने फुट वियर के लिए अलग कमरा रखा है। उन्होंने शूज को रॉ में सजाया हुआ है। इसका अरेजमेंट बहुत ही शानदार है। घर के इस हिस्से में उनके स्नीकर्स, एस्पैड्रिल्स और स्टिलेटोस हैं। इस हिस्से को उन्होंने वाइट शेड से डेकोरेट किया है। 

मलाइका की बालकनी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मलाइका की बालकनी उनके लग्जरी अपार्टमेंट का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है। यहां वो अक्सर योग करती नजर आती हैं। यह बहुत ही स्पेशियस भी है। इस एरिया को उन्होंने प्लांट्स के साथ सजाया हुआ है। यहां एक्ट्रेस अपने डॉग के साथ भी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। 

यह भी देखें- मलाइका अरोड़ा को करती हैं पसंद तो जानिए उनके बारे में यह मजेदार बातें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram @malaikaaroraofficial

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।