herzindagi
image

कैटरीना से लेकर कृति सेनन तक...होली के रंग में यूं सराबोर दिखे बॉलीवुड सितारे, देखें तस्वीरें

कैटरीना कैफ से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक, बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपनी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। आइए, नजर डालते हैं, आपके फेवरेट कलाकार ने किस तरह से होली मनाई
Editorial
Updated:- 2025-03-14, 21:21 IST

होली पर देशभर में धूम देखने को मिली। हर कोई रंगों में सराबोर नजर आया ,और बॉलीवुड भी इससे अछूता नही रहा। हर साल की तरह इस साल भी फिल्मी सितारों ने जमकर होली का जश्न मनाया। कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिंहा, कृति सेनन, वरुण धवन सहित और भी कई सितारे रंगों में सराबोर नजर आए। सोशल मीडिया पर सितारों ने होली के जश्न की कुछ झलकियां अपने फैंस के लिए साझा कर होली की शुभकामनाएं दी। आइए नजर डालते हैं कि बॉलीवुड के सितारों ने किस तरह से रंगो का त्योहार मनाया।

बॉलीवुड सेलेब्स ने धूमधाम से मनाई होली

कैटरीना कैफ-विक्की कौशन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपनी फैमिली के साथ शानदार तरीके से होली सेलिब्रेट की। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर होली सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो शेयर की है। पहली तस्वीर में वह पति विक्की, उनके भाई सनी और बहन इसाबेल के साथ हैं, तो वीडियो में वह अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं,जिसमें परिवार के सभी लोग हैप्पी होली बोलते हुए शुभकानाएं देते नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका यह अंदाज काफी भा रहा है।

कार्तिक आर्यन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी रंगों में सराबोर नजर आए। आशिकी 3 के लुक में कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके चेहरे पर गुलाल लगा हुआ नजर आ रहा है। इसी के साथ एक्टर ने फैंस को हैप्पी होली विश किया उनका यह बियर्ड लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

सोनाली बेंद्रे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने भी बहुत ही खास अंदाज में होली मनाई। उन्होंने फूलों से हेली खोलते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। सोनाली व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए फैंस को बधाई देते हुए लिखा, आप सभी को रंग बिरंगी होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें-शाहरुख खान ने ऑफर ठुकराया...तब सैफ अली खान बने सुपरस्टार, आज भी लोग बार-बार देखते हैं यह फिल्म

सोनाक्षी सिन्हा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा ने भी जमकर होली खेली। शादी के बाद यह सोनाक्षी की पहली होली थी। एक्ट्रेस के लुक की बात करें, तो उन्होंने सफेद रंगा का कुर्ता पहना था। माथे पर बिंदी, गाल पर गुलाल लगा था, जिसमें वह बेहद प्यारी नजर आईं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा होली है, रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ। दोस्तों जाटाधारा की शूटिंग से होली की शुभकामनाएं।

शिल्पा शेट्टी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी होली सेलिब्रेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ होली खेलती हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने के ऑप्शन में लिखा सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए होली को प्यार खुशी और सकारात्मक के साथ मनाएं।

कृति सेनन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी होली सेलिब्रेशन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है,जिसमें वह धानुष और आनंद एल राय के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा लाइट्स, कैमरा, होली। रंग चाहे कम हो, इश्क बहुत है। तेरे इश्क में

 यह भी पढ़ें-रश्मिका मंदाना से दीपिका पादुकोण तक...महारानी के रोल में छा चुकी हैं ये हसीनाएं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।