हिंदी फिल्म जगत में कपूर खानदान का बीते कई दशकों से बोलबाला रहा है। इस खानदान ने बॉलीवुड को राज कपूर, ऋषि कपूर, शशि कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर जैसे दिग्गज कलाकार दिए हैं। इन सितारों ने खुद को इंडस्ट्री के सक्सेसफुल सेलेब्स की लिस्ट में भी शामिल किया। हालांकि, कुछ ऐसे भी स्टार इस घर से निकले जिनका बॉलीवुड में कुछ खास सिक्का नहीं चल पाया। इस आर्टिकल में आज हम आपको कपूर खानदान के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो फिल्मी दुनिया में नाकाम रहें।
कपूर खानदान फिल्म इंडस्ट्री का सबसे पुराना और जाना-माना परिवार है। इस परिवार से कई सितारों ने अपनी अदाकारी से लोगों को दंग कर दिया। लेकिन इस खानदान का हर सितारा कामयाबी की सीढ़ियों पर कुछ खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए। इस लिस्ट में कपूर परिवार के कई जाने-माने चेहरे शामिल है।
इन सितारों को नहीं चला इंडस्ट्री में सिक्का
इस लिस्ट में कपूर खानदान के बेटे पृथ्वीराज कपूर के चचेरे भाई रविन्द्र ने कई बार फिल्मों में साइड हीरो के तौर पर काम किया। लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, जिसके कारण इनका करियर वहीं पर सिमट कर खत्म हो गया।
इसे भी पढ़ें- सैफ अली खान से लेकर ऋषि कपूर तक बॉलीवुड के वो एक्टर्स जो फिल्मों में नेगेटिव रोल करके भी हुए हिट
राजीव कपूर का किस्मत ने नहीं दिया साथ
View this post on Instagram
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से शोहरत हासिल करने वाले राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर फिल्मों में अपनी पहचान बनाने में नाकाम रहें। इस वजह से कुछ समय के बाद इन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।
आदित्य कपूर ने इंडस्ट्री में किया ये काम
शम्मी कपूर के बेटे आदित्य ने बिहाइंड द कैमरा रहकर काम किया। कपूर खानदान के अन्य सितारों की तरह इन्हें पहचान नहीं मिल सकी।
करन कपूर ने मॉडलिंग करियर में आजमाया हाथ
View this post on Instagram
शशि कपूर के छोटे बेटे करन कपूर ने कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कुछ खास मुकाम नहीं मिला। आपको बता दें कि करन कपूर का एक्टिंग करियर भले ही कुछ खास नहीं रहा लेकिन वह एक सक्सेसफुल मॉडल है। इस लिस्ट में शशि कपूर की बेटी संजना का नाम भी शामिल है। संजना ने थियेटर के साथ-साथ कई फिल्मों में काम किया। लेकिन वह स्टार टैग हासिल करने में नाकाम रही।
इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड के इन स्टार किड्स को पलकों पर बिठाकर रखते हैं फैंस, कभी नहीं किया उन्हें ट्रोल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit-Instagram, IMDb
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों