बेहद दर्दनाक है काजोल के इस हीरो की रियल स्टोरी, पिता ने मां-बहन को गोली मार खुद कर लिया था सुसाइड

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे हीरो के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मां और बहन को उनके जन्मदिन के अवसर पर ही गोलियों से भून दिया गया था।

kamal sadan tragic life father

यह सुनकर काफी अजीब लगता है कि आखिर कोई कैसे अपनी ही पत्नी और बेटी पर गोली चला सकता है। लेकिन यह सच है, आज हम आपको एक ऐसे हीरो की रियल स्टोरी बताने वाले हैं, जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

इसमें सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यह काम किसी और ने नहीं बल्कि उनके खुद के पिता ने किया था, तब इस बॉलीवुड स्टार की उम्र महज 20 साल थी।

पिता ने हीरो पर भी चलाई थी गोली

kamal

ये उस रात की घटना है जब 21 अक्टूबर 1990 को कमल सदाना (Kamal Sadanah) का जन्मदिन बांद्रा बंगलों पर मनाया जा रहा था। कमल उस दिन रिश्तेदारों और अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर हो रही पार्टी में मस्ती कर रहे थे। पार्टी में बड़ी-बड़ी बॉलीवुड हस्तियों को भी इनवाइट किया गया था।

घर मे पार्टी शुरू हो चुकी होती है और काफी शोर शराबा हो रहा था। सब बहुत खुश थे, लेकिन तभी हीरो को घर के अंदर से कुछ आवाज सुनाई दी, ये आवाज गोलियां चलने की थी। गोलियों की आवाज सुनते ही कमल भागते हुए अपने घर में पहुंचे।

उन्होंने देखा कि उनके पिता और फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर बृज सदाना (Brij Sadanah) के हाथ में बंदूक थी और उनकी मां सईदा खान (Sayeeda Khan) और बहन Namrata खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे।

जैसे ही उनके पिता ने कमल को देखा, तो उन्होंने उनपर भी गोली चला दी। लेकिन कमल को गोली कान से होते हुए गुजर गई, वह भी वहीं बेहोश हो गए। पूरे परिवार पर गोली चलाने के बाद बृज सदाना ने खुद पर भी गोली चलाकर सुसाइड कर लिया।

पार्टी में मौजूद लोगों को जब घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी और सभी को अस्पताल ले जाया गया। जब कमल सदाना को होश आया, तो उन्हें पता चला कि उनके परिवार में अब कोई नहीं बचा, केवल वही है जो जीवित हैं।(एक्ट्रेस मुमताज का खास अंदाज)

इसे भी पढ़ें-गुजरे जमाने की इस एक्ट्रेस के दीवाने थे शाहरुख खान, यूं किया था प्यार का इजहार

बृज सदाना ने क्यों किया ऐसा?

bri sadanah

कमल का कहना है कि वो आज तक ये बात समझ नहीं पाए हैं कि उनके पिता ने आखिर ऐसा क्यों किया। कमल का कहना है कि उनके घर में उस दिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ जिसकी वजह से वो ऐसा कुछ करते, सब बहुत खुश थे सब ठीक चल रहा था, हमारे घर में ऐसी कोई परेशानी भी नहीं थी।

बता दें कि उनके परिवार को लेकर यह बातें कही जाती है कि उनके घर में पैसों की दिक्कत थी, उनकी फाइनेंशली हालत ठीक नहीं थी। इसलिए ही उनके पिता परेशान रहते थे। वह डिप्रेशन में थे जिसके चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया। लेकिन कमल इस बात से सहमत नहीं है।(जब हेमा मालिनी के साथ डायरेक्टर ने किया ऐसा)

इसे भी पढ़ें- Bollwood Rewind: इस वजह से वहीदा रहमान के फैन हो गए थे गुरुदत्त, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

कमल सदाना का करियर

अगर कमल सदाना के करियर की बात करें तो उन्होंने इस घटना के 2 साल बाद फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म काजोल की भी पहली फिल्म थी। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की।

इसके बाद 1993 में उन्हे रंग फिल्म में देखा गया, जिसमें उनके साथ खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती थी, जिनकी मर्डर मिस्ट्री का भी आज तक खुलासा नहीं हुआ है।

बॉलीवुड में अच्छा काम नहीं मिलने की वजह से उन्होंने कुछ समय तक फिल्मों से दूरी बना ली, फिर काफी टाइम के गैप के बाद उन्होंने साल 2006 में एकता कपूर के सीरियल कसम से में देखा गया था।

इसके बाद आखिरी बार उन्हें साल 2022 में काजोल की फिल्म Salaam Venky में काम करते हुए देखा गया।

Image Credit-Insta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP