Raju Punjabi Songs:हरियाणा के सिंगर राजू पंजाबी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हालांकि खबर आ रही है कि उनका निधन मंगलवार सुबह 4 बजे हुआ है। बता दें कि वह पिछले कई दिनों से बीमार थे। इसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज हम आपको बताएंगे कि उन्हें किन गानों के कारण शोहरत हासिल हुई थी।
राजू पंजाबी को किस गाने से मिली थी लोकप्रियता
View this post on Instagram
बता दें कि राजू पंजाबी के कई हरियाणवी गाने सुपरहिट साबित हुए हैं। दर्शक सपना चौधरी और राजू पंजाबी की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते थे। आपने 'देसी देसी ना बोल्या कर छोरी रे' तो सुना ही होगा। इस गाने को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस गाने को यूट्यूब पर 231 मिलियन लोगों ने देखा है। इस गाने को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसके अलावा 'लाड पिया के' गाने को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इस गाने में सपना चौधरी भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान दी थी।
राजू पंजाबी के फेमस गाने की लिस्ट
View this post on Instagram
- लास्ट पैग
- अच्छा लागे से
- हवा कसूती
- दयाराम की हीरो
- फेयर लवली
राजू पंजाबी ने शेयर किया आखिरी गाना
View this post on Instagram
राजू पंजाबी की मौत से उनके चाहने वालों के बीच शोक का माहौल है। कुछ दिन पहले ही राजू पंजाबी ने अपना आखिरी गाना 'आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था' रिलीज किया था। 12 अगस्त को इस गाने को रिलीज किया गया, गाना रिलीज के समय भी सिंगर अस्पताल में ही थे।
इसे जरूर पढ़ें- ये हैं बिग बॉस शो के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले कुछ सवाल
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों