famous celebrity brides 2023: बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस इस साल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। फिर चाहे कृष्णा मुखर्जी हो परिणीति चोपड़ा। फैंस को सेलेब्स का ब्राइडल लुक बहुत पसंद आया। ऐसे में हम भी आपके लिए कुछ फेमस एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक लेकर आए हैं।
टीवी एक्ट्रेस
कृष्णा मुखर्जी
View this post on Instagram
कृष्णा मुखर्जी ये हैं मोहब्बते जैसे कई शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ लोगों ने शादी की फोटोज और वीडियोज को भी पसंद किया। शादी के लिए उन्होंने काफी खास लुक चुने। कृष्णा मुखर्जी के साथ-साथ उनके हस्बैंड को भी फैंस को बहुत पसंद आए थे।
इसे भी पढ़ेंःWedding Trends 2023: इस साल इंटरनेट पर जमकर वायरल हुए ये वेडिंग ट्रेंड्स, जानें कैसे हैं खास
मानवी गागरू
View this post on Instagram
फोर मोर शॉर्ट्स जैसी वेब सीरीज का हिस्सा रह चुकी मानवी गागरू भी इसी साल शादी के बंधन में बंधी हैं। शादी के लिए उन्होंने रॉयल लुक को चुना था. जिसमें वो किसी अप्सरा जैसी नजर आ रही थीं।
श्रीजिता डे
View this post on Instagram
टेलीविजन अभिनेत्री श्रीजिता डे ने 1 जुलाई, 2023 के दिन शादी की। श्रीजिता डे को 'बिग बॉस 16' और 'उतरन' 'तुम ही हो बंधु सखा तुम्ही' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। श्रीजिता डे ने शादी के लिए व्हाइट गाउन चुना था।
मसाबा गुप्ता
नीना गुप्ता की बेटी और फेमस फैशन डिजाइन मसाबा गुप्ता भी इस साल शादी के बंधन में बंधी हैं। उनका ब्राइडल लुक अन्य ब्राइड्स से बहुत अलग और खूबसूरत था।
बॉलीवुड सेलेब्स
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा कुछ समय पहले ही शादी के बंधन में बंधी है। एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग डे के लिए बहुत मिनिमल लुक को चुना था। राजस्थान के खूबसूरत वेन्यू में परिणीती शादी के दिन किसी परी जैसी दिख रही थीं।
कियारा आडवाणी
View this post on Instagram
बहुत कम समय में लोगों के दिल में खास जगह बनाने वाली कियारा आडवाणी को कौन नहीं जानता। एक्ट्रेस ने शादी के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया एक खूबसूरत ऑउटफिट चुना है, जिसमें वो परी जैसी लग रही थीष
अथिया शेट्टी
केएल राहुल और अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप की अटकले भी इस साल खत्म हुई, जब दोनों ने शादी की। दोनों ने फार्म हाउस में शादी की थी, जिसमें दोस्त और परिवार के सदस्य पहुंचे थे। आथिया शेट्टी अपनी शादी में किसी परी जैसी खूबसूरत लग रही थीं
स्वरा भास्कर
View this post on Instagram
बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जानी वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी साल 2023 में शादी की। सपा नेता फहद अहमद यूपी में कार्यरत हैं। इसके साथ-साथ वो समाजवादी पार्टी की युवा इकाई समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। स्वरा और फहद की एक बेटी भी है, जिसकी फोटोज और वीडियोज स्वरा फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।
शिवालिका ओबेरॉय
View this post on Instagram
खुदा हाफिज जैसी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी शिवालिका ओबेरॉय ने साल 2022 में सगाई की थी। इस साल फरवरी में एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधी। उनके हसबैंड अभिषेक पाठक कई बड़ी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ेंःराधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी समेत इन नामी हस्तियों ने की इस साल सगाई
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों