फेमस ऑथर और मास्टर शेफ ऑस्ट्रेलिया के फॉर्मर जज Gary Mehigan ने इंडियन खाने के स्वाद और इंडिया के त्यौहारों पर की खुलकर बातचीत

इंडियन फेस्टिवल्स की बात ही कुछ और होती है और इन्हें काफी धूम-धाम से मनाया भी जाता है। वहीं इसपर फेमस ऑथर और मास्टर शेफ ऑस्ट्रेलिया के फॉर्मल जज  Gary Mehigan ने बात की।

masterchef australia former judge gary mehigan

भारत में कई तरीके के अलग-अलग त्यौहार मनाये जाते हैं और इनके काफी अलग-अलग महत्व भी होते हैं। हम भारतीय तो इन त्यौहारों का महत्व अच्छी तरह से जानते हैं, लेकिन बाहरी देश के लोग भी हमारे यहां के त्यौहारों को काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं।

हम बात कर रहे हैं फेमस ऑथर और मास्टर शेफ ऑस्ट्रेलिया के फॉर्मल जज Gary Mehigan की। हाल ही में हमारे साथ हुए एक इंटरव्यू के दौरान Gary Mehigan ने हमें इंडियन कल्चर और यहां के त्यौहारों से साथ उनके कनेक्शन को शेयर किया और की कुछ दिलचस्प बातें।

आखिर Gary Mehigan क्यों हैं इंडियन कल्चर से प्रभावित?

Gary Mehigan ने बताया कि वे हाल ही में इंडिया आए थे और उन्होंने यहां कई अलग-अलग जगहों को एक्स्प्लोर भी किया। यहां उन्होंने जाना कि लोगों के प्रति किस तरह केवल एक त्यौहार के आने से उत्साह और ख़ुशी का माहोल बन जाता है। लोग कितनी ख़ुशी के साथ इन त्यौहारों को सच्ची भक्ति के साथ मनाते हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह का माहोल उन्होंने और कहीं नहीं देखा और इसे काफी एन्जॉय भी किया।

इसे भी पढ़ें :HZ Exclusive: शिल्पा शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुखी', मदरहुड और बॉलीवुड जर्नी के बारे में की खुलकर बात

भगवान श्री के कृष्ण के प्रति लगाव

कृष्ण लीला के हम सभी दीवाने हैं। ठीक उसी तरह Gary Mehigan ने इंडिया को एक्स्प्लोर करते समय कई नई चीजें जानी है। हमें बताया कि उन्होंने यहां आकर भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी कई कहानियां भी सुनी। इन कहानियों को सुनकर वे काफी खुश भी हुए और खुद को भी भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से जोड़ पाए। वहीं इसके बाद Gary ने बताया कि यहां का कल्चर रंगों से भरा है और लोग इसे बेहद खूबसूरती और श्रद्धा भाव के साथ मिलाकर इसमें चार चांद लगा देते हैं। बता दें कि Gary Mehigan भारत भ्रमण के लिए होली के अवसर पर आए थे।

Gary Mehigan की मनपसंद इंडियन डिश

वैसे तो इंडियन फ़ूड का कोई जवाब नहीं है, लेकिन अगर मास्टर शेफ ऑस्ट्रेलिया के फॉर्मल जज Gary Mehigan की बात करें तो वे इंडियन कल्चर से जुड़े लगभग हर तरह के खाने को काफी पसंद करते दिखाई दे रहे हैं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वे जब नागालैंड गये थे तो उन्होंने वहां के काफी अलग-अलग स्वाद को चखा और काफी पसंद किया। इसके बाद उन्हें नागपुर की कुछ मसालेदार डिश भी काफी पसंद आई थी। वहीं साउथ इंडियन खाने की बात करें तो Gary को सांभर का स्वाद काफी बेहतरीन लगा था। उनका कहना था कि यहां के अलग-अलग शहरों में अलग और बेहतरीन स्वाद उन्हें चखने को मिलें हैं। वहीं यहां मौजूद हर डिश और शहर का स्वाद दूसरे से बिल्कुल अलग है।

किस तरह की कुकिंग करना पसंद करते हैं Gary Mehigan?

Gary Mehigan ने बताया कि वे खाना बनाना काफी पसंद करते हैं और हर डिश को बनाते समय उसकी रेसिपी को जानकर और समझकर उसे अपने फ्लेवर के साथ बनाना पसंद करते हैं। बता दें कि वे कई इंडियन डिश को भी बनाना पसंद करते हैं, जिसमें प्लेन दाल-चावल भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वे कई इंडियन डिश को आज भी बनाते समय वो बात और फ्लेवर लाने में असफल हो जाते हैं, लेकिन वे बार-बार कोशिश करना बिल्कुल भी नहीं छोड़ते हैं।

इसे भी पढ़ें :कलिनरी आर्ट इंडिया 2023 के 15वें संस्करण में 500 उभरते शेफ्स ने दिखाया अपना टैलेंट

Gary Mehigan कैसे करते हैं एन्जॉय?

Gary Mehigan ने बताया कि उन्हें नाचना और गाना बेहद पसंद हैं। इससे उन्हें एक पॉजिटिव वाइब और एनर्जी महसूस होती है। वहीं उन्हें इंडियन कल्चर में यही चीजें काफी पसंद आती हैं। इसके बाद Gary ने आखिर में हमारे साथ कुछ फेन गेम्स भी खेली और इन्हें काफी एन्जॉय भी किया।

अगर आपको फेमस ऑथर और मास्टर शेफ ऑस्ट्रेलिया के फॉर्मल जज Gary Mehigan से हुई बातचीत से जुड़ी ये बातें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP