बॉलीवुड की दुनिया में सेलेब्स का अपने बच्चों को लेकर प्यार देखने को मिलते रहता है। ऐसे में सेलेब्स अपने बच्चों पर करोड़ों रुपये खर्च करने से पहले थोड़ा भी नहीं सोचते हैं। सेलेब्स अपने बच्चों को महंगा से महंगा गिफ्ट देते रहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन सेलेब्स ने अपने बच्चों को करोड़ों का गिफ्ट उपहार के तौर पर दिया है।
आराध्या बच्चन
आराध्या बच्चन जब एक साल की थी उस दौरान ही उनके पैरेंट्स अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने उन्हें मिनी कूपर कार गिफ्ट की थी। इसके अलावा, आराध्या बच्चन के लिए उनके पेरेंट्स ने दुबई में एक हॉलिडे होम भी खरीदा है।
आदिरा
रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने अपनी बेटी आदिरा के लिए जुहू में दो बंगले खरीदे थे। इस बंगले की कीमत करोड़ों रुपये में है। ये दोनों ही बंगला यारी रोड स्थित रानी मुखर्जी के घर के काफी पास में मौजूद है।
यश और रूही
फिल्म निर्माता करण जौहर अक्सर अपने दोनों जुड़वां बच्चों पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। करण ने अपने बच्चों को नर्सरी गिफ्ट की थी। इस नर्सरी को शाह रुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है।
इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड के इन कलाकारों को नेगेटिव रोल की वजह से मिली थी पहचान
अबराम
शाहरुख खानने अपने सबसे छोटे बेटे अबराम को गिफ्ट में ट्री हाउस दिया था। इस हाउस को सबू सायरिल ने डिजाइन किया था। करोड़ों में बने इस ट्री हाउस में जरूरत का सारा सामान मौजूद है।
इसे भी पढ़ें-इस फिल्म के रिलीज होते ही ऋतिक रोशन को मिले थे 30 हजार प्रपोजल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों