Aditya Raj Kapoor Not Give Single Hit Film in Career: कपूर खानदान का पूरे बॉलीवुड में अपना अलग रुतबा है। पीढ़ियों से ये परिवार फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाए हुए है। अब तक इस परिवार की कई पीढ़ियां अपना टैलेंट दिखाकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी है। इस परिवार ने फिल्म इंडस्ट्री को कई कलाकार दिए हैं, जिन्होंने खूब नाम कमाया। वहीं, कुछ ऐसे भी सदस्य रहे हैं, जो कुछ खास काम नहीं कर पाए। कपूर खानदार में कुछ ऐसे भी लोग रहे हैं, जिन्होंने एक्टिंग से दूर भागकर अपने सपनों को उड़ान दी।
आज हम बात कर रहे हैं शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर के बारे में। शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर अपने एक्टिंग करियर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वो कुछ नया करने के लिए अपना घर छोड़कर ही भाग गए थे। आइए जानिए आदित्य राज कपूर के करियर से जुड़ी कुछ खास बातें, जिनका खुलासा उन्होंने खुद किया है।
यह भी देखें-श्री 420 से लेकर चोरी चोरी तक, ये हैं राज कपूर की 5 सबसे रोमांटिक फिल्में, पार्टनर के साथ देखकर आएगा मजा
राज कपूर और रणधीर कपूर से बनाई दूरी
इन दिनों कपूर खानदान राज कपूर की 100वीं जयंती मनाने को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। इस खास मौके पर आदित्य राज कपूर ने ETimes को दिए एक इंटरव्यू में दिवंगत महान अभिनेता राज कपूर को लेकर कई बाते कहीं। साथ ही अपने करियर को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए। आदित्य राज कपूर ने कहा कि उन्होंने राज कपूर और रणधीर कपूर से दूरी बनाना शुरू कर दिया था, क्योंकि उनका मानना था वह अपने परिवार की सिनेमाई विरासत की वजह से खुलकर अपनी लाइफ नहीं जी पा रहे हैं।
कुछ नया करना चाहते थे आदित्य
आदित्य से पूछा गया कि भला क्यों हमेशा से शम्मी कपूर का परिवार लाइमलाइट से इतना दूर रहा? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से इससे दूर रहा। इसी वजह से मैं सालों तक राज अंकल या उनके बेटे रणधीर से भी दूर भागता रहा। मैं भी कुछ करना चाहता था, लेकिन राज अंकल ने सिनेमाई दुनिया में इतना कुछ किया है, उसके बाद मैं क्या ही नया कर लेता?"
बतौर चाइल्ड एक्टर किया काम
आदित्य राज कपूर ने भी पिता शम्मी कपूर और अंकल राज कपूर की तरह एक्टिंग की दुनिया में अपना हाथ आजमाने की कोशिश की थी। उन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपनी मां गीता बाली की फिल्म ‘जबसे तुम्हे देखा है’ में भी काम किया था। उनकी डेब्यू फिल्म से सभी को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वो अपने पिता और चाचा की तरह एक्टिंग की दुनिया में नाम नहीं कमा पाए।
यह भी देखें-राज कपूर के जीवन से जुड़े ये 2 बड़े राज आप भी जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों