ट्रोलर्स के निशाने पर आई थीं बॉलीवुड की ये जोड़ियां, लोगों ने कहा था 'नहीं टिकेगी इनकी शादी....'

बॉलीवुड में कुछ ऐसे कपल्स हैं, जिनकी शादी के बारे में कुछ लोगों ने तो यह भी कह दिया था ये जोड़ियां कुछ ही दिनों में अलग हो गई जाएंगी, लेकिन ये कपल्स आज भी प्यार की सच्ची मिसाल पेश कर रहे हैं।

What is the largest age gap between a celebrity couple

बॉलीवुड की जोड़ियों को फैंस खास प्यार देते हैं। खासकर, फिल्मी शादियों से जुड़ी हर बात सुर्खियों में आ जाती है। बी टाउन कपल्स की सीक्रेट डेटिंग हो, वेडिंग आउटफिट हो या फिर कुछ और, इनसे जुड़ी हर बात सुर्खियों में आ जाती है। कई बॉलीवुड कपल्स ऐसे हैं, जिनकी शादी की बात चर्चा में आई, तो फैंस के प्यार से ज्यादा लोगों की ट्रोलिंग मिली। यहां तक कि सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट्स भी सामने आए कि इनकी शादी ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। लेकिन इन जोड़ियों ने न केवल अपने प्यार को साबित किया, बल्कि ये आज भी एक-दूसरे का हाथ थामकर, सच्चे प्यार की मिसाल बनी हुई हैं। आइए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड की किन जोड़ियों को उम्र के अंतर की वजह से ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका को भी अपनी शादी को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ा था। प्रियंका ने निक जोनस को अपना जीवनसाथी चुना। दोनों की शादी 2018 में हुई थी और दोनों के बीच 10 साल का एज गैप है। निक, प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। इनकी शादी की खबरें जब मीडिया में आई थी तो लोगों को उम्र का ये अंतर हजम नहीं हुआ था। खासकर, निक के प्रियंका से छोटे होने के चलते काफी बातें बनाई गई थीं। लेकिन ये दोनों आज साथ में फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं और एक बेटी के प्राउड पेरेंट्स भी हैं।

नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह

View this post on Instagram

A post shared by Neha Kakkar (@nehakakkar)

बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा और उनके पति रोहनप्रीत के बीच भी उम्र का काफी अंतर है। नेहा उम्र में रोहनप्रीत से 7 साल बड़ी हैं। इन दोनों की शादी को भी एज गैप की वजह से ट्रोल किया गया था। बीच में इन दोनों के अलगाव की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि, ये दोनों पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे पर दिल हार बैठे थे और आज भी साथ हैं।

सैफ अली खान- करीना कपूर खान

सैफ और करीना कपूर की शादी को भी एज गैप की वजह से ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। करीना से पहले सैफ ने अमृता सिंह से शादी की थी, जो उम्र में उनसे लगभग 10 साल बड़ी थीं और फिर सैफ ने करीना से शादी की, जो उनसे 10 साल छोटी हैं। इन चीजों को लेकर सोशल मीडिया पर इनकी काफी आलोचना हुई थी। ये दोनों भी सालों से प्यार की सच्ची मिसाल पेश कर रहे हैं और दो बच्चों के प्राउड पेरेंट्स हैं।

यह भी पढ़ें- Best Romantic Movies: बॉलीवुड की इन रोमांटिक फिल्मों को देख बन जाएगा आपका दिन

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा

अर्जुन और मलाइका अरोड़ा अभी शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं, लेकिन पिछले कई साल से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हर फिल्मी पार्टी से लेकर इवेंट तक, ये दोनों साथ में स्पॉट होते हैं। कई बार दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। हालांकि, उन खबरों को सिरे से नकारते हुए दोनों एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए अक्सर नजर आते हैं। अर्जुन और मलाइका के बीच भी काफी एज गैप है, जिसके चलते ये दोनों अक्सर ट्रोल होते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- Bollywood Couples: परिणीति-राघव से लेकर सिध्दार्थ-कियारा तक बॉलीवुड की इन जोड़ियों ने मीडिया की नजरों से छिपाकर रखी अपनी लव स्टोरी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Insragram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP