Celebs Debut in 2023: साल 2023 में बॉलीवुड की कई सारी हिट फिल्में रिलीज हुई। इन हिट फिल्मों में की लिस्ट में जवान और एनीमल जैसे मूवी शामिल है। बता दें कि सनी देओल के बेटे से लेकर शाहरुख खान की बेटी तक, इस साल बॉलीवुड में कई नए चेहरों ने डेब्यू किया। इस आर्टिकल में जानें इन सितारों के बारे में।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill)
View this post on Instagram
शहनाज गिल आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। सालों पहले तक उन्होंने पंजाबी फिल्मों में काम किया था, लेकिन बिग बॉस के बाद से उनके बॉलीवुड डेब्यू की बातें हो रही थी। शहनाज गिल ने सलमान खान के साथ किसे का भाई किसी की जान फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हाल ही में शाहनाज गिल थैंक्यू फॉर कमिंग फिल्म में भी नजर आईं थीं।
सुहाना खान (Suhana Khan)
View this post on Instagram
शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान दिसंबर में रिलीज हुई द आर्चिस फिल्म में नजर आई। यह सुहाना खान की पहली फिल्म थी, जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने कियाा है। फैंस को फिल्म में सुहाना खान की एक्टिंग बहुत अच्छी लगी थी। बता दें कि सुहाना खान को इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
खुशी कपूर (Khushi Kapoor)
View this post on Instagram
जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर ने भी द आर्चिस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। श्रीदेवी और बोनी कपूर की सबसे छोटी बेटी की भी सुहाना खान की तरह बहुत फैन-फोलोइंग हैं। फैंस को उनका ड्रेसिंग सेंस बहुत अच्छा लगता है। खुशी कपूर हाल ही में एक इवेंट के दौारन अपनी मां के आउटफिट में नजर आई थी।
अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda)
View this post on Instagram
अगस्त्य नंदा ने भी जोया अख्तर की द आर्चिस फिल्म से डेब्यू किया है। अगस्त्य नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन और निखिल नंदा के बेटे हैं। अगस्त्य के पिता निखिल नंदा बड़े बिजनेसमैन हैं और करोड़ों का बिजनेस देखते हैं। अगस्त्य नंदा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं है और उनका परिवार भी लाइमलाइट से बचकर रहना पसंद करता है।
राजवीर देओल और पलोमा ठकेरिया(Rajveer Deol)
View this post on Instagram
सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा ठकेरिया ने भी इस साल 'दोनों' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। दोनों की जोड़ी को और फिल्म की कहानी को फैंस ने काफी पसंद किया था।
नयनतारा (Nayanthara)
View this post on Instagram
नयनतारा फेमस एक्ट्रेस हैं, जो लोकप्रिय तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा की फिल्मों में सालों से काम कर रही हैं। साल 2023 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने बादशाह शाहरुख खान के साथ जवां में डेब्यू किया। इस फिल्म ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सारे रिकॉर्ड बनाएं और फैंस ने मूवी की कहानी को बहुत पसंद किया।
अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri)
सलमान खान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री ने 2023 में अपनी पहली फिल्म के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की है। वह अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। अलीजेह 'फैरे' में नजर आईं थी।
रिजुल रे (Rijul Ray)
रिजुल रे Amazon प्राइम ओरिजिनल श्रृंखला अधूरा में अपनी बड़ी शुरुआत करेंगे, जो गौरव चावला और अनन्या बनर्जी द्वारा निर्देशित है। उनके पास पाइपलाइन में रोनी स्क्रूवाला की सितार भी है जो वंदना कटारिया द्वारा निर्देशित है।
लक्ष लालवानी (Laksh Lalwani)
लक्ष्य लालवानी पोरस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई, जो हाइडस्पेस की लड़ाई पर आधारित एक ऐतिहासिक ड्रामा टीवी श्रृंखला है। लक्ष लालवानी की फिमेल फैंस की लिस्ट बहुत लंबी है।
इसे भी पढ़ेंःXXX Movie के बाद को-एक्टर Vin Diesel के साथ घर बसाना चाहती थीं दीपिका, कहा था बिना आग के धुआं....
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram/SuhanaKhan
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों