साल 2024 में ये स्टार किड्स कर सकते हैं बॉलीवुड में डेब्यू

साल 2024 में कई स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। आज हम आपको बताएंगे कि इस साल कौन- कौन से  स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू करेंगें। 

biggest star kids debut expected

अब साल 2024 जल्द ही आने वाला है। इस साल के अंत में कई बड़े सेलेब्स के किड्स ने ओटीटी डेब्यू किया है। जैसे की- सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा जैसे कई स्टार किड्स ने साल 2023 में डेब्यू किया है। हालांकि इन स्टार किड्स ने ओटीटी फिलहाल ओटीटी डेब्यू किया है। वहीं नए साल में भी कई बड़े स्टार्स के बच्चे बॉलीवुड में डेब्यू करने का प्लान कर रहे हैं। साल 2024 भी बीते साल 2023 की तरह ही धमाकेदार होने वाला है। कई स्टार किड्स ओटीटी डेब्यू करेंगे तो वही कई स्टार किड्स बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि सूत्रों के अनुसार इस साल किन- किन सेलेब्स के बच्चे बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए पूरे तरीके से तैयार हैं।

इब्राहिम अली

   ibrahim

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेत्री सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान भी आने वाले साल यानी की साल 2024 में बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरे तरीके से तैयार हैं। फिल्हाल की बात करें तो वह पर्दे से दूर है लेकिन अब वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। इब्राहिम ने सुपरहिट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में करण जौहर को असिस्ट किया था। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नए साल में धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'सरजमीन' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरे तरीके से तैयार है। बता दें कि इब्राहिम अली के पिता सैफ अली खान है। जो काफी बड़े एक्टर रह चुके हैं। वह आज भी फिल्मों में नजर आते हैं। वहीं अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री अमृता अरोड़ा उनकी मां है। सैफ अली खान और अमृता सिंह साल 2004 में अलग हो गए थे। कई बड़े पार्टीज में इब्राहिम अली अपनी बहन के साथ नजर आते हैं।

राशा थडानी

raveena tandon daughter rasha thadani latest looks cover

फिलहाल राशा थडानी ने अब तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। रिपोर्ट्स की माने तो राशा थडानी भी जल्द ही साल 2024 में डेब्यू करने वाली हैं। सूत्रों की मानें तो रवीना टंडन की बेटी साउथ के स्टार राम चरण के साथ बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। यह एक तेलुगू फिल्म होगी। हालांकि इस बारे में अभी राशा थडानी ने कुछ भी खुलकर नहीं कहा है। राशा थडानी के पिता का नाम अनिल थडानी है, जो कि एक भारतीय फिल्म निर्माता है। वहीं राशा थडानी मां बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रवीना टंडन है। राशा थडानी भी अपनी मां की तरह ही बेहद खूबसूरत है। एक इंटरव्यू के दौरान खुद रवीना टंडन ने कहा था कि वह भी चाहती है कि उनकी बेटी राशा थडानी एक बार फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाए।

इसे भी पढ़ें:रवीना टंडन की बेटी है बेहद ग्लैमरस, जानें उनके बारे में

शनाया कपूर

shanaya kapoor wearing shimmery outfit

शनाया कपूर अक्सर आपने स्टार किड्स के साथ देखा होगा। शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह आएं दिन अपनी तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। बिना किसी फिल्म में काम किए शनाया कपूर की फैंन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। बॉलीवुड की फेमस स्टार किड शनाया कपूर जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि इस बारे में खुलकर कभी भी शनाया कपूर ने बात नहीं की हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो शनाया करण जौहर की फिल्म बेधड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्हाल वह मॉडल है और साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर अपनी फोटो वीडियो शेयर करती हैं। शनाया काफी अच्छा डांस करती हैं। वह अपनी डांस की वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। शनाया मशहूर एक्टर संजय कपूर की बेटी है। शनाया की मां का नाम महीप संधू है। शनाया कपूर के पेरेंट्स भी चाहते हैं कि वह जल्द से जल्द हैं बॉलीवुड में डेब्यू करें।

इसे भी पढ़ें:शनाया कपूर जैसा गॉर्जियस मेकअप लुक करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP