Neha Bhasin: नेहा भसीन आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने एक-दो नहीं, ढेर सारे हिट गाने दिए हैं। आजकल उनके गाने इंस्टाग्राम पर रिल्स के लिए भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। बता दें कि नेहा भसीन बिग बॉस जैसे शो का हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, उनके लिए यहां तक का सफर तय करना आसान नहीं था। सभी चुनौतियों को पार कर उन्होंने अपनी आवाज से लोगों का दिल कैसे जीता जानें।
इसे भी पढ़ेंः बिग बॉस के घर में देखने को मिली ये Female Friendships
View this post on Instagram
View this post on Instagram
नेह भसीन कई अन्य इंडिपेंडेंट सिंगर्स की तरह यह बात सामने रख चुकी हैं कि सिंगर बनने का सफर आसान नहीं है। उन्हें अपनी शादी और बिग बॉस में प्रतीक सहजपाल के साथ नजदीकियां बढ़ने के लिए भी ट्रोल किया गया था। एक समय पर उन्होंने बॉडी शेमिंग का भी सामना किया। नेहा ने बताया कि लोगों ने उन्हें मोटी और बदसूरत कहकर पुकारा शुरू कर दिया था। यहां तक की नेहा भसीन को स्टेज पर छोटे कपड़े पहनने की वजह से उतारा भी गया है। एक शो के दौरान उन्होंने खुद यह बात कही।
हाल ही में कुट-कुट बाजरा गाने के बारे में सवाल किए जाने पर नेहा भसीन कहती हैं, "कुट-कुट बाजरा गाने को बहुत जल्दी सक्सेस मिली है। लेकिन, इस गाने की सक्सेस मिलने में बहुत समय लगा है।" नेहा का कहना है कि एक इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के लिए यही बहुत बड़ी बात है कि लोग पसंद कर रहे हैं, ताकि हम लगातार काम करते रहें।
नई जाना, जग घुम्या, काला डोरिया, लौंग गवाचा, जुत्ती मेरी, छिट्टी कुकक्ड़, मधानिया और अख काशनी जैसे कई गाने गए हैं। शुरुआत में उनके कुछ गानों को प्यार मिला, लेकिन एक लंबे समय के बाद वो इन दिनों एक बार फिर लोगों के फेवरेट बन गई हैं।
इसे भी पढ़ेंः बेहतरीन सिंगिंग ही नहीं, इन वजहों से भी चर्चा में रहीं नेहा कक्कड़
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।