बिग बॉस के इन कंटेस्टेंट्स के हाथ नहीं लगी ट्रॉफी, लेकिन जीता करोड़ों लोगों का दिल

यह कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस का शो करने के बाद कंटेस्टेंट्स की किस्मत चमक जाती है। करियर में तरक्की होने लगती है। साथ ही पॉपुलैरिटी भी मिलती है।

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-11-07, 15:31 IST
bigg boss contestant who won people hearts

बिग बॉस का सीजन 17 में रोजाना कोई न कोई धमाका जरूर हो जाता है, जिसे जनता खूब पसंद कर रही है। इस शो में कॉन्ट्रोवर्सी से लेकर प्यार तक लहर चलती है। शो में जमकर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाया जाता है।

शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट की एंट्री करवाई जाती है। कुछ इंडस्ट्री के बड़े सितारे होते हैं, तो अन्य आम लोग और दूसरी फील्ड से आए हुए लोग होते हैं। यह बात हम सभी जानते हैं कि शो की ट्रॉफी किसी एक कंटेस्टेंट को ही मिलती है।

कुछ सदस्य ऐसे होते हैं, जो ट्रॉफी के बजाय जनता का दिल जीतने में कामयाब होते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन कंटेस्टेंट के बारे में बताएंगे, जिनके हाथ ट्रॉफी नहीं लगी है, लेकिन उन्होंने करोड़ों लोगों को दिल जीता।

शहनाज गिल

shehnaaz gill ()

बिग बॉस का सीजन 13 एकदम धमाकेदार था। इस सीजन के कंटेस्टेंट्स ने शो में जमकर मस्ती की। बात चाहे, एंटरटेनमेंट की हो या प्यार की, इस सीजन में कंटेस्टेंट्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

इसलिए इस सीजन की टीआरपी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बिग बॉस 13 में शहनाज गिल ने एंट्री ली थी। अपनी क्यूटनेस और सादगी से शहनाज गिल ने कुछ ही दिनों में घरवालों का दिल जीत लिया था। यहां तक कि शो के होस्ट सलमान खान भी शहनाज गिल को पसंद करते थे।

अपने अलग अंदाज से शहनाज गिल बिग बॉस के सीजन 12 में टॉप तीन में पहुंची थी। हालांकि, वह शो की ट्रॉफी नहीं जीत पाईं, लेकिन इस शो से उन्होंने जनता दिल जरूर जीता है। यही कारण है कि शो से बाहर निकलने के बाद शहनाज गिल आज तक चर्चा का विषय हैं।

मन्नू पंजाबी

बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था कि घर में आम लोगों की भी एंट्री हुई थी। यह बिग बॉस के सीजन 10 की बात है। इस सीजन की टीआरपी ने भी कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। इस सीजन में मन्नू पंजाबी ने एंट्री ली थी। अपने फनी अंदाज के कारण मन्नू ने सभी को अपना दीवाना बना दिया था। मनवीर पहले दिन से ही शो में एक्टिव थे।

टास्क से लेकर घर में कामों में मनीवर हमेशा आगे रहते थे। मन्नू पंजाबी के साथ मनवीर की दोस्ती को भी काफी पसंद किया गया था। भले ही मन्नू बिग बॉस की ट्रॉफी को हासिल करने में नाकामयाब हो गए हों, लेकिन जनता का दिल जीतने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।

हिना खान

hina khan ()

हिना खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हिना खान बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आई थीं। हिना खान को लोग 'अक्षरा' के किरदार से जानते थे, लेकिन इस शो ने उन्हें अपनी असली पहचान दिलाई। हिना खान ने इस शो में अपनी दमदार पर्सनैलिटी से सबका दिल जीता था। यही कारण है कि वह हिना खान को हमेशा बिग बॉस के नए सीजन में गेस्ट बनकर बुलाया जाता है।

अपनी बेबाक व्यक्तित्व से हिना से जनता को बेहद प्रभावित किया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस के बाद से हिना खान ने सफलता की वह ऊंचाई हासिल की है, जिसे पाना बेहद मुश्किल काम है।

इसे भी पढ़ें:बिग बॉस 17 के इन कंटेस्टेंट की नेट वर्थ है करोड़ों में, जानें नाम

शिव ठाकरे

शिव ठाकरे बिग बॉस मराठी सीजन 2 के विनर रह चुके हैं। वह एमटीवी के सबसे हिट शो 'रोडीज' सीजन 19 का हिस्सा रह चुके हैं। दोनों ही शोज में शिव का काफी पसंद किया गया है। बिग बॉस के सीजन 16 में शिव ठाकरे कंटेस्टेंट बनकर गए थे।

भले ही उन्हें इस सीजन की ट्रॉफी न मिली हो, लेकिन वह आम जनता का दिल जीतने में कामयाब रहे। इस सीजन में शिव ठाकरे की दोस्ती से लेकर वफादारी तक देखने को मिली। शिव के अलावा, अब्दु रोजिक को भी जनता का खूब प्यार मिला।

इसे भी पढ़ें:इस साल बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट कर रहे हैं जनता का एंटरटेनमेंट

आसिम रियाज

आसिम रियाज को भला कौन भूल सकता है? आसिम भी बिग बॉस के सीजन 13 के कंटेस्टेंट थे। शो मेंसिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी दोस्ती को सराहा गया था। आसिम का गेम भी काफी स्ट्रॉन्ग था। इसका कारण उनका साफ दिल था। शो में रहते हुए उन्होंने अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाई, जिसे जनता ने खूब पसंद किया।

आसिम बिग बॉस सीजन 13 के सेंकड रनर अप थे। क्या हुआ उन्हें शो की ट्रॉफी नहीं मिली, लोगों का दिल जीतना किसी खिताब से कम नहीं होता है।

ये हैं वे कंटेस्टेंट्स जिन्होंने जनता का दिल जीता। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP