herzindagi
Vicky Wig Revelation in Bigg Boss house

Bigg Boss 17: क्या विक्की जैन लगाते हैं नकली बाल? नील भट्ट ने खोला बड़ा राज

बिग बॉस 17 में विक्की जैन को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में उनको लेकर नील भट्ट ने एक खुलासा किया है।   
Editorial
Updated:- 2023-11-21, 16:40 IST

बिग बॉस 17 को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं बीते दिन अंकिता लोखंड़े और विक्की जैन को एक स्पेशल सर्विस मिली है। इस स्पेशल सर्विस के बारे में जैसे ही घर में मौजूद बाकी के कंटेस्टेंट्स को पता चला तो बाकी के सदस्यों को इस पर काफी ज्यादा गुस्सा आया।

नील भट्ट ने किया खुलासा

खासकर मनारा और तहलका ने इस बात पर काफी बड़ा मुद्दा खड़ा किया। तहलका का कहना था कि वह अपनी दाढ़ी से काफी ज्यादा परेशान है। ऐसे में अगर विक्की को कुछ खास सुविधा दी जा रही हैं तो उन्हें भी दी जाए। वहीं फिर नील को जब यह बात पता चलती है तो नील भट्ट तहलका को कहते है कि उन्हें यह खास सर्विस इसलिए दी जा रही है क्योंकि उनके खुद के बाल नहीं हैं। 

क्या अंकिता लोखंड़े को मिला हेयर स्पा

is ankita lokhande husband vicky jain is bald

वहीं इसके बाद इस बारे में जैसे ही मनारा को पता लगता है वह कहती है कि- अंकिता लोखंड़े ने भी हेयर कलर लिया है। अगर बिग बॉस अंकिता को हेयर स्पा जैसी सुविधा दे रहे हैं तो हमें भी देना चाहिए। मुझे ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस हमारे साथ पार्शियल्टी कर रहे हैं। इसके बाद जैसे ही यह बात बिग बॉस तक पहुचती है बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को हाल में आने को कहते हैं।

बिग बॉस ने लगाई घरवालों की क्लास

वहीं इसके बाद बिग बॉस विक्की और अंकिता लोखंडे की सभी सर्विस को खत्म कर देते हैं। ऐसे में वह यह भी कहते है कि घरवालों की मर्जी से ही उन्हें यह सुविधा दोबारा मिलेगा। ऐसे में विक्की खुद कहते है कि वह उन्हें हेयरलाइन की दिक्कत है। इसलिए उसे विग की जरूरत पड़ती है। 

इसे भी पढ़ेंः Bigg Boss 17 Day 34 Written Updates:अंकिता-विक्की को मिली स्पेशल सर्विस, तहलका ने की शिकायत

विक्की ने अपने बालों को लेकर क्या कहा

इतना ही नहीं विक्की आगे यह भी कहते है कि- वह मेडिकल ग्लू की मदद से अपने बालों को चिपकवाता है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस बारे में आगे यह भी कहा था कि आने से पहले ही उन्होंने इस बारे में बिग बॉस को कहा था। इसलिए उन्हें यह सर्विस दी जा रही हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Bigg Boss 17 Day 35 Written Updates: घर से बेघर हुए नावेद, खानजादी ने लगाया नील और ऐश्वर्या पर इल्जाम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - Instagram      

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।